बुजुर्ग आंटी ने सड़क पर ऐसा क्या किया जो आनंद महिंद्रा ने कर डाला ये ट्वीट, वीडियो हुआ वायरल
महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने ट्वीट से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उद्योग जगत में अपना लोहा मनवा चुके आनंद महिंद्रा ट्विटर पर बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। अगर उन्हें कोई चीज पसंद आती है तो वो खुल कर उसकी तारीफ करते हैं। वहीं, अगर कोई चीज उन्हें गलत लगती है तो वो खुल कर इसके खिलाफ अपनी राय रखते हैं। आनंद महिंद्रा का यही अंदाज उनके फैन्स और फॉलोअर्स को काफी पसंद आता है। हाल ही में आनंद महिंद्र ने वायरल हो रहे एक वीडियो पर अपनी राय रखी है, जहां फुटपाथ पर खड़ी एक आंटी बाइक चालते हुए लोगों को रोकती दिखाई दे रही हैं।
दरअसल 21 फरवरी को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल होने लगा। यह वीडियो पुणे का है जहां फुटपाथ पर गाड़ी चला रहे बाइकर्स को रोकने के लिए एक बुजुर्ग आंटी को खुद सड़कों पर उतरना पड़ा। दरअसल Roads of Mumbai नाम के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड की गई। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला फुटपाथ पर खड़ी नगर आ रही हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि एक आदमी फुटपाथ पर अपनी बाइक लिए चले आ रहा है, जिसके सामने यह बुजुर्ग महिला आ जाती हैं। इस वीडियो में बाइक पर बैठे व्यक्ति ने हेल्मेट भी नहीं पहना है। हालांकि, महिला के मना करने पर वह अपनी बाइक को फुटपाथ से उतार कर सड़क पर ले जाता है।
इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कुछ और बुजुर्ग लोग महिला के पास आते हैं। इसके बाद ये सभी लोग फुटपाथ पर खड़े हो जाते हैं। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इस वीडियो में आंटी के साहसी कदम को लोगों के साथ अब आनंद महिंद्रा की भी वाहवाही मिल रही है।
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “मैने अभी इसे देखा और अब मैं सभी आंटियों का फैन हो गया हूं। इन सभी को और ताकत मिले। इन आंटी को विश्व महिला दिवस पर सेलिब्रेट करना चाहिए। इनकी वजह से ही यह दुनिया एक बेहतर और सुरक्षित जगह है।"
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहीं बुजुर्ग महिला पुणे के हाईस्कूल में टीचर हैं। ऐसे में उनके इस साहस ने एक नई मिसाल पेश की है।