अमेरिका की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Ford ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Mustang Mach-E पेश कर दी है। फोर्ड की पहली ई-कार मस्टैंग माक-ई टेस्ला को चुनौती देगी। बता दें कि टेस्ला एलन मस्क की ई-कार कंपनी है। बहरहाल, फाेर्ड कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक मस्टैंग सिर्फ तीन सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। आइए तस्वीराें के साथ जानते हैं इसके खास फीचर्स और कीमत....
2 of 8
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई
- फोटो : Courtesy: Ford
फोर्ड की इस इलेक्ट्रिक कार का एक मॉडल 75.7 किलोवॉट बैटरी के साथ आएगा, जो सिंगल चार्ज में 480 किमी चलेगी। जबकि दूसरा मॉडल 98.8 किलोवॉट की बैटरी के साथ आएगा।
3 of 8
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई
- फोटो : Courtesy: Ford
कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक मस्टैंग सिर्फ तीन सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार के साथ 150 किलोवॉट का चार्जर भी दिया जाएगा। यह चार्जर सिर्फ 38 मिनट में बैटरी को 80 फीसदी तक चार्ज कर देगी।
4 of 8
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई
- फोटो : Courtesy: Ford
कंपनी ने इस कार में जो मोटर इस्तेमाल की है वो 459पीएस की पावर और 830एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की न केवल ड्राइविंग रेंज शानदार होगी, बल्कि स्पीड के मामले में भी ये काफी बेहतर होगी।
5 of 8
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई
- फोटो : Courtesy: Ford
कंपनी का दावा है कि नई मस्टैंग इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ चार्जिंग स्टेशन का FordPass भी उपलब्ध कराएगी, जिसका प्रयोग कर ग्राहक अपनी एसयूवी को चार्ज करा सकेंगे।
साथ ही 15.5 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम भी दिया गया है।यह नेक्स्ट जनरेशन कम्यूनिकेशन और इंटरटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एआई तकनीक से लैस है। यह ड्राइवर की ड्राइविंग स्टाइल भी ट्रैक करता है।