फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   after Pune Noida authority is installing tyre killers to stop wrong side driving in 2019

नए साल से एनसीआर के इस शहर में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने पर होगा बड़ा नुकसान, ये है प्लान

Sat, 29 Dec 2018 03:14 PM IST
प्रदीप पांडे ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 29 Dec 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
after Pune Noida authority is installing tyre killers to stop wrong side driving in 2019
Tyre Killers in Noida
पुणे के बाद उत्तर प्रदेश का नोएडा देश का दूसरा ऐसा शहर होगा, जहां रॉन्ग साइड गाड़ी चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। नोएडा अथॉरिटी अब पुलिस विभाग के साथ मिल कर गलत दिशा से ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ एक बड़ा प्लान लेकर आ रही है। अथॉरिटी शहर में पांच जगहों पर खतरनाक ‘टायर किलर्स’ लगाने जा रही है। वहीं अगर नोएडा में यह योजना सफल हुई, तो उत्तर प्रदेश और देश के दूसरे जिलों में भी इस योजना को लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन

 

नए साल से होगी शुरुआत

after Pune Noida authority is installing tyre killers to stop wrong side driving in 2019
Tyre Killers in Noida

नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए ‘टायर किलर्स’ लगाने जा रही है। इनमें से पहला ‘टायर किलर’ नए साल से पहले ही लगा दिया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी का कहना है कि गलत दिशा में गाड़ी चलाना कानून का उल्लंघन है, बावजूद इसके लोग नियम का पालन नहीं करते हैं। जिसके चलते ‘टायर किलर्स’ लगाने का फैसला लिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर लगेंगे ‘टायर किलर्स’

after Pune Noida authority is installing tyre killers to stop wrong side driving in 2019
Tyre Killers in Noida
नोएडा अथॉरिटी इन टायर किलर्स को जिले में पांच जगहों पर लगाएगी। इन जगहों को ट्रैफिक पुलिस की सलाह के बाद चिन्हित किया गया है। इनमें सेक्टर 76-74 की क्रासिंग, सेक्टर 77 नॉर्थ आई जंक्शन, होशियारपुर यू-टर्न, सेक्टर 61 में साईं टेंपल यूटर्न और सेक्टर 75 के मेट्रो स्टेशन के नजदीक लगाया जाएगा। हालांकि जिन जगहों पर इन्हें लगाया जाएगा, वहां बकायदा अथॉरिटी साइनेज लगा कर इसकी सूचना देगी।  
 
विज्ञापन

क्या होते हैं ‘टायर किलर्स’

after Pune Noida authority is installing tyre killers to stop wrong side driving in 2019
Tyre Killers in Noida
इस ‘टायर किलर्स’ की खासियत होगी कि यह ‘टायर किलर्स’ सही दिशा से आने वाले वाहनों के लिए एक स्पीड ब्रेकर के तौर पर काम करेंगे, वहीं कोई वाहन अगर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आता है, तो इसमें उभरे बड़े-बड़े कांटे गाड़ियों के पहियों में घुस जाएंगे और पंक्चर कर देंगे। वहीं विदेश में ये ‘टायर किलर्स’ बेहद आम हैं और अपराधियों के वाहनों को रोकने के लिए उनका इस्तेमाल किया जाता है।
 

दूसरे शहरों में भी हो सकता है लागू !

after Pune Noida authority is installing tyre killers to stop wrong side driving in 2019
Tyre Killers in Noida
अगर नोएडा प्राधिकरण की यह योजना सफल होती है, तो जल्द ही देश के दूसरों हिस्सों में इसे लागू किया जा सकता है। क्योंकि दूसरे शहरों में भी रॉन्ग साइड ड्राइविंग एक बड़ी समस्या है और इसके चलते हर साल होने वाले हादसों के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इससे पहले देश में पहली बार पुणे में भी एक बड़े मॉल ने इन ‘टायर किलर्स’ को लगाया था, लेकिन बाद पंचर होने के बाद बैलेसिंग खराब होने के चलते हुए हादसों के बाद पुणे पुलिस ने इन्हें हटाने के आदेश दिया था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed