फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   After petrol, diesel and CNG, cars will now run from HCNG, government asks for suggestions

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बाद अब HCNG से चलेंगी कारें, सरकार ने मांगा सुझाव

Sat, 25 Jul 2020 04:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 25 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
After petrol, diesel and CNG, cars will now run from HCNG, government asks for suggestions
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक ड्राफ्ट ऑर्डर जारी किया है जिसमें ऑटोमोबाइल ईंधन के रूप में हाइड्रोजन-एनरिच्ड सीएनजी (एचसीएनजी) को शामिल करने पर सुझाव मांगे गए हैं। इससे केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1979 में संशोधन होगा।

विज्ञापन


दरअसल वातावरण में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए कंपनियां और सरकारें कई नई रणनीति पर काम कर रही हैं। ऐसे में ईंधन के विकल्प को लेकर भी काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने इंधन के रूप में HCNG के इस्तेमाल को लेकर सुझाव मांगा है। ईंधन में CNG को सबसे ज्यादा व्यवहारिक माना गया है, खास कर तब जब देश के कई शहरों में इसका बुनियादी ढांचा मूल रूप से नियोजित किया गया है।
विज्ञापन


क्या है HCNG?

HCNG कंप्रेस्ड प्राकृतिक गैस में हाइड्रोजन का मिश्रण है। कंपोजिशन फिगर की बात करें तो इस ईंधन में 18 प्रतिशत हाइड्रोजन का मिश्रण होता है। मामूली इंजन ऑप्टमाइजेशन के बाद इस मिश्रण का आसानी से हेवी-ड्यूटी सीएनजी वाहनों में इस्तेमाल हो सकता है। शुरुआती परीक्षणों से पता चला है कि HCNG का इस्तेमाल कार्बन मोनोऑक्साइड (CO), मीथेन, और कुल हाइड्रोकार्बन (THC) उत्सर्जन को कम कर सकता है। यह ईंधन की खपत के मामले में सीएनजी से भी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


HCNG का एक और फायदा यह है कि इसे आसानी से CNG पाइपलाइनों और बस डिपो में शामिल किया जा सकता है। HCNG किट के साथ रेट्रोफिटेड 50 बसों के साथ दिल्ली में शुरुआती पायलट परीक्षण होगा। दरअसल पायलट प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली को इसलिए भी चुना जा सकता है, क्योंकि यहां सीएनजी बसों, पंपों और मौजूदा सीएनजी बुनियादी ढांचे का बड़ा नेटवर्क है।


एचसीएनजी को लेकर मंत्रालय का मसौदा जनता और हितधारकों के सुझावों के लिए खुला है। नोटिस जारी होने के 30 दिनों के भीतर ईमेल या पोस्ट के जरिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव (MVL) को टिप्पणियां और राय भेजी जा सकती हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed