Kwid और Duster के बाद, भारत में धूम मचाने आ रही है रेनो की नई कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कार बाजार में क्विड और डस्टर से धमाल मचाने के बाद रेनो जल्द ही नई कार को लॉन्च करने वाली है। रेनो कैप्चर के बार में भारतीय बाजार में लंबे समय से चर्चा चल रही है। यह कार यूरोप में रेनो की बिकने वाली कप्चर कार जैसी ही नजर आएगी।
पढ़ें: रेनो बन रही है भारतीयों की पसंद, बढ़ा 88 फीसदी कारोबार
हालांकि यूरोपियन मार्केट में मौजूद कप्चर हैचबैक प्लेटफॉर्म पर विकसित की गई है, जबकि भारतीय कप्चर को क्रॉसओवर प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है।
रेनो ने कप्चर को रूस और अमेरिका के कुछ हिस्सों में लॉन्च कर दिया है। वहीं भारत पहला ऐसा देश होगा जहां रेनो कप्चर राइट हैंड ड्राइव लेआउट के साथ लॉन्च की जाएगी। रूस में लॉन्च रेनो कप्चर में 1.6 लीटर का और 2.0 लीटर का दो पेट्रोल इंजन दिया गया है। जबकि उम्मीद की जा रही है कि रेनो भारत में इस कार को 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेगी।
हुंडई क्रेटा और जीप कंपास से होगा मुकाबला
हालांकि कंपनी लॉन्चिंग के वक्त कार में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विक्लप नहीं देगी बल्कि लॉन्चिंग के कुछ टाइम के बाद इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। इस कार की कीमत 12 लाख रुपये के आसपास होगी।
पढ़ें: रेनो डस्टर का पेट्रोल ऑटोमेटिक बाजार में आने को तैयार
भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और जीप कंपास से होगा। कप्चर में आपको फुल एलईडी हेटलैंप, contrast रूफ, डुअल टोन इंटीरियर और 7.0 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।
माना जा रहा है कि रेनो भारत में इस साल के अंत तक क्रॉसओवर कप्चर को लॉन्च कर सकती है। पिछले कई महीनों से फ्रेंच निर्माता इस कार की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर कर रही है।