फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   after kwid and duster, renault will soon launch captur in india

Kwid और Duster के बाद, भारत में धूम मचाने आ रही है रेनो की नई कार

Tue, 29 Aug 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 29 Aug 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
after kwid and duster, renault will soon launch captur in india
रेनो कप्चर

भारतीय कार बाजार में क्विड और डस्टर से धमाल मचाने के बाद रेनो जल्द ही नई कार को लॉन्च करने वाली है। रेनो कैप्चर के बार में भारतीय बाजार में लंबे समय से चर्चा चल रही है। यह कार यूरोप में रेनो की बिकने वाली कप्चर कार जैसी ही नजर आएगी।

विज्ञापन


पढ़ें: रेनो बन रही है भारतीयों की पसंद, बढ़ा 88 फीसदी कारोबार
विज्ञापन


हालांकि यूरोपियन मार्केट में मौजूद कप्चर हैचबैक प्लेटफॉर्म पर विकसित की गई है, जबकि भारतीय कप्चर को क्रॉसओवर प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनो ने कप्चर को रूस और अमेरिका के कुछ हिस्सों में लॉन्च कर दिया है। वहीं भारत पहला ऐसा देश होगा जहां रेनो कप्चर राइट हैंड ड्राइव लेआउट के साथ लॉन्च की जाएगी। रूस में लॉन्च रेनो कप्चर में 1.6 लीटर का और 2.0 लीटर का दो पेट्रोल इंजन दिया गया है। जबकि उम्मीद की जा रही है कि रेनो भारत में इस कार को 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेगी। 

हुंडई क्रेटा और जीप कंपास से होगा मुकाबला

after kwid and duster, renault will soon launch captur in india
रेनो कप्चर

हालांकि कंपनी लॉन्चिंग के वक्त कार में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विक्लप नहीं देगी बल्कि लॉन्चिंग के कुछ टाइम के बाद इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। इस कार की कीमत 12 लाख रुपये के आसपास होगी। 

पढ़ें: रेनो डस्टर का पेट्रोल ऑटोमेटिक बाजार में आने को तैयार 

भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और जीप कंपास से होगा। कप्चर में आपको फुल एलईडी हेटलैंप, contrast रूफ, डुअल टोन इंटीरियर और 7.0 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। 

माना जा रहा है कि रेनो भारत में इस साल के अंत तक क्रॉसओवर कप्चर को लॉन्च कर सकती है। पिछले कई महीनों से फ्रेंच निर्माता इस कार की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed