फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

A R Rahman की पहली कार मॉं ने दी थी उपहार, 32 सालों बाद भी है गुलजार

Sun, 06 Jan 2019 12:14 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 06 Jan 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
A R Rahman first car with emotions is here
A R Rahman

अपने सुरों से दुनियाभर में लोगों को सुकून पहुंचाने वाले संगीतकार ए आर रहमान का आज जन्मदिन है। 6 जनवरी, 1967 में दक्षिण भारत में मद्रास के एक हिन्दू परिवार में जन्में एआर रहमान तमिल से लेकर हिंदी और हॉलीवुड तक अपनी प्रतिभा का सिक्का जमा चुके हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बताएंगे उनकी भावनाओं से जुड़ी राजदूत कार की कहानी। 

A R Rahman first car with emotions is here
A R Rahman

पहली कार हर किसी के लिए बेशकीमती होती है और जब मॉं का नाम आ जाता है तो भावुक होना बनता है। ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान के लिए भी उनकी पहली कार विशेष है। अधिक इसलिए क्योंकि यह उनकी मां, करीमा ने उन्हें उपहार में दी थी। 80 के दशक में राजदूत कार सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक थी। 49 वर्षीय गायक-संगीतकार ने फेसबुक पर कुछ समय पहले पुराने दिखने वाली सफेद राजदूत की तस्वीर साझा की, जो एक पेड़ के नीचे पार्क थी। उन्होंने इस कार की तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा "पहली कार जो मेरी माँ ने 1986 में मेरे लिए हासिल की थी," 

बेरोजगारों को सरकार दे रही है Maruti Swift Dzire कार!

A R Rahman first car with emotions is here
Ambassador car

यह कार 1958 से देश के बड़े राजनेताओं, उद्योगपतियों और सरकार की सबसे पसंदीदा गाड़ी रही। जो 2014 में अलविदा कह गई। लेकिन, अब इसका उत्पादन फिर से शुरू होने जा रहा है। मेक इन इंडिया के तहत बनने वाली देश की पहली कार अंबेसडर का उत्पादन कोलकाता में हिंदुस्तान मोटर कंपनी ने शुरू किया था। अपने आकार-प्रकार, बैठने की आरामदेह व्यवस्था और किसी भी सड़क पर चलने के माकूल होने की वजह से यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन गई थी।

भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आई सामने, एक चार्ज मे चलेगी 100 किमी

विज्ञापन
विज्ञापन
A R Rahman first car with emotions is here
ambassador car
1958 में जब एंबेसडर का उत्पादन शुरू हुआ था, तब से लेकर 2014 तक 7 बार इंजन में बदलाव किया गया। लेकिन इसके डिजाइन, आकार व फीचर्स में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस वजह से विदेशी कारों के बढ़िया मॉडल आने के बाद लोगों की रूचि कम होती गई और फिर इसका उत्पादन ही बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
A R Rahman first car with emotions is here
ambassador car

हिंदुस्तान मोटर कंपनी ने काले रंग की पहली अंबेसडर कार तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भेंट की थी और उसके बाद ही यह नई दिल्ली के लुटियन्स जोन में सत्ता राजनीति और नौकरशाही का अधिकृत वाहन बन गई थी। पंखे, पर्दे और लाल-नीली बत्तियों से सुसज्जित अंबेसडर में बैठना कुछ दशक पहले तक भी लोगों की महत्वाकांक्षाओं में शामिल था, तो इसलिए कि तब यह सरकारी अधिकारियों का इकलौता वाहन थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed