फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   90 % Car buyers take decision after online search

90 फीसदी लोग कार खरीदने के लिए ऑनलाइन रिसर्च पर रहते हैं निर्भर

Wed, 30 Jan 2019 11:35 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 30 Jan 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
90 % Car buyers take decision after online search
online buying car

भारत में आज डिजिटलाइजेशन तेजी से गहरा रहा है। और इसका प्रभाव आॅटो सेक्टर पर भी खूब पड़ रहा है। दरअसल, गूगल और मार्केट रिसर्च फर्म कैनटार टीएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज के समय में गाड़ी खरीदने के लिए लोग 90% डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते हैं। 

विज्ञापन


सर्वे में हुई रिपोर्ट के मुताबिक सबसे पहले खरीदार इसके बारे में आॅनलाइन सर्च करते हैं जिनकी संख्या करीब 90 प्रतिशत है, इसके अलावा कार के मॉडल और इसमें मौजूद सुविधाओं के बारे में 80 प्रतिशत लोग इससे जुड़ी वीडियों देखते हैं। वहीं 56 प्रतिशत खरीदार डीलर की वेबसाइट पर जाकर जानकारी जुटाने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन


सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि कार के बारे में आॅनलाइन सर्च करने वाले लोग अपने पसंद की ब्रांड को लेकर ज्यादा सोचते हैं। इसका अंदाजा इसे लगाया जा सकता है कि 2016 में ब्रांड स्विच करने की दर 11% रही। जो साल 2018 में गिरकर 7% रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार खरीदार ऐसी वीडियो को खोजते हैं जिनसे वो अलग-अलग पहलुओं के बारे में जानकारी जुटा सके। इस सर्वे में सबसे खास बात यह रही कि 2016 में 43% लोगों ने कार खरीदने से पहले वीडियो देखा। जबकि 2018 में यह आंकड़ा 80% तक पहुंच चुका है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed