{"_id":"5c513ec0bdec2273970e429a","slug":"90-car-buyers-take-decision-after-online-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 फीसदी लोग कार खरीदने के लिए ऑनलाइन रिसर्च पर रहते हैं निर्भर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
90 फीसदी लोग कार खरीदने के लिए ऑनलाइन रिसर्च पर रहते हैं निर्भर
Wed, 30 Jan 2019 11:35 AM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
online buying car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में आज डिजिटलाइजेशन तेजी से गहरा रहा है। और इसका प्रभाव आॅटो सेक्टर पर भी खूब पड़ रहा है। दरअसल, गूगल और मार्केट रिसर्च फर्म कैनटार टीएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज के समय में गाड़ी खरीदने के लिए लोग 90% डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
सर्वे में हुई रिपोर्ट के मुताबिक सबसे पहले खरीदार इसके बारे में आॅनलाइन सर्च करते हैं जिनकी संख्या करीब 90 प्रतिशत है, इसके अलावा कार के मॉडल और इसमें मौजूद सुविधाओं के बारे में 80 प्रतिशत लोग इससे जुड़ी वीडियों देखते हैं। वहीं 56 प्रतिशत खरीदार डीलर की वेबसाइट पर जाकर जानकारी जुटाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि कार के बारे में आॅनलाइन सर्च करने वाले लोग अपने पसंद की ब्रांड को लेकर ज्यादा सोचते हैं। इसका अंदाजा इसे लगाया जा सकता है कि 2016 में ब्रांड स्विच करने की दर 11% रही। जो साल 2018 में गिरकर 7% रह गई है।
विज्ञापन
कार खरीदार ऐसी वीडियो को खोजते हैं जिनसे वो अलग-अलग पहलुओं के बारे में जानकारी जुटा सके। इस सर्वे में सबसे खास बात यह रही कि 2016 में 43% लोगों ने कार खरीदने से पहले वीडियो देखा। जबकि 2018 में यह आंकड़ा 80% तक पहुंच चुका है।