2040 तक दुनिया में होंगी 55% इलेक्ट्रिक गाड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हर वाहन निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ रूख कर रही हैं एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक 20 साल बाद यानी 2040 में फिर से वह दौर आएगा। जब 55 प्रतिशत कारें इलेक्ट्रिक होंगी। इस समय बाजार में पेट्रोल-डीजल कारों की बिक्री मंद पड़ी है। न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे प्रमुख देशो में भी बिक्री पर काफी असर देखने को मिला है।
इसी कारण वाहन निर्माता कंपनियां पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में इनोवेशन करने से कतरा रही हैं। डेट्रॉयट में चल रहे मोटर शो में कंपनियां एक के बाद एक इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार के मॉडल पेश कर रही हैं। जिनमें ध्यान देने वाली बात यह है कि पुराने पेट्रोल और डीजल मॉडल को भी कंपनियों नए अवतार में पेश कर रही हैं। वहीं इन कारों से होने वाली कमाई को कंपनी इलेक्ट्रिक कार प्रोजेक्ट में भुनाना चाहती हैं।
सन् 1900 से 1960 तक डेट्रॉयट शहर आॅटो इंडस्ट्री का हब था। 1932 में यह फोर्ड का रूज रिवर इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स न सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया की सबसे की बड़ी फैक्ट्री में शुमार था। उस समय फैक्ट्री का हिस्सा करीब 172 किलोमीटर में फैला था। जिसमें एक लाख कर्मचारी काम किया करते थे, समय बदलता गया और धीरे-धीरे यहां 125 कंपनियां खुल गईं।
बता दें, 1870 में यहां की जनसंख्या मात्र 80 हजार थी, जो 1930 में 15 लाख पहुंच गई। डेट्रॉयट एक समय में सिलिकॉन वैली की तरह दिखता था जिसकी साख 2008 की मंदी के कारण फीकी पड़ गई। हालांकि यह अब वापस अपने पुराने रंग में आ रहा है।