फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 बातों को मानकर यादगार बनाएं रोडट्रिप

Sat, 06 May 2017 01:13 PM IST
Updated Sat, 06 May 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
5 things you should know before start a long drive

रोड ट्रिप करना हर किसी का सपना होता है और सबको इसमें मजा आता है। आपका यह मजा किरकिरा न हो जाए इसके लिए हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपके एंज्वॉयमेंट को बिना किसी ब्रेक के पूरा करवा देगा। बस रोड ट्रिप शुरू करने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रख लें और अपनी गाड़ी की जांच इन पहलुओं पर करवा लें जिससे कोई मुसीबत रास्ते में न आए। मशीन पर भरोसा करना अच्छी बात है लेकिन अंधा भरोसा करना गलत है। अगर आपने रोड ट्रिप की प्लानिंग सही से नहीं की तो हो सकता है कि आपकी यात्रा यादगार बनने के बजाए मुसीबतों की यात्रा हो जाए। तो आइए आपको बताते हैं पांच ऐसी बातें जिनका अनुसरण करके आप अपने रोड ट्रिप को शानदार व यादगार बना सकते हैं। 

5 things you should know before start a long drive

टायरों को कर लें चेक
एक कार की परफॉर्मेंस उसके टायरों पर निर्भर करती है। अगर आपके टायर सही अवस्‍था में नहीं हैं तो मानकर चलिए न सिर्फ आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है बल्कि उससे इंजन का मेकैनिज्म भी खराब होना शुरू हो जाता है। इससे आपको कम माइलेज मिलता है। अगर आपकी कार का टायर बार-बार पंचर होने लगे तो मानकर चलिए उन्हें बदलवाने का समय आ गया है। टायर के थ्रेड एक बार घिस जाएं तो फिर वो किसी काम के नहीं रह जाते ऐसे में टायरों को जरूर बदवा लें और नियमित अंतराल पर इनकी देखभाल भी करें। हमेशा टायर प्रेशर सही रखें और हर सप्ताह जब ईंधन भरवाएं तो हवा भी चेक करवा लें। इसके अलावा गाड़ी में स्पेयर व्हील को जरूर दुरुस्त रखें और देख लें कि टायर बदलने के सारे टूल जैसे कि जैक, पाना आदि गाड़ी में हैं कि नहीं। 

5 things you should know before start a long drive

लीकेज की करें जांच
गाड़ी से इंजन ऑयल लीक कर रहा है या फिर कहीं से पेट्रोल टपक रहा है इसे जांचने का सबसे अच्छा तरीका है उस जगह की बारीकी से जांच करें जहां आपकी गाड़ी रोज पार्क होती है। जब सुबह उठें तो वहां से गाड़ी हटाएं और देखें कि कहीं कोई ऑयल नहीं गिरा है अगर ऐसा है तो पहले गाड़ी को सर्विस सेंटर ले जाकर इस समस्या को दूर करवा लें। गर्मी में गाड़ी चलाते वक्त अक्सर एसी का पानी टपकता रहता है तो उससे भयभीत न हों यह एक सामान्य प्रक्रिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 things you should know before start a long drive

हेडलाइट/टेल-लाइट और वाइपर भी करें चेक
अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर निकल रहे हैं तो मानकर चलिए रास्ते में कहीं आपको बारिश मिल सकती है या फिर अंधेरा हो सकता है ऐसे में गाड़ी की हेडलाइट, टेललाइट व वाइपर का दुरुस्त रहना जरूरी है। इसलिए गाड़ी को ट्रिप के लिए तैयार करते वक्त इन बातों पर भी गौर फरमाएं। 

विज्ञापन
5 things you should know before start a long drive
road

ब्रेक पैड
ब्रेक पैड सही है या नहीं इसे चेक करना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए इसकी जांच किसी मेकैनिक से करवाएं अगर ये काम कर रहे हैं और सही हालत में हैं तो ठीक है लेकिन काम चल जाएगा यह मानकर खराब ब्रेक पैड पर रिस्क न लें। आजकल ज्यादातर गाड़ियों में डिस्क ब्रेक होते हैं खासकरके आगे वाले पहिए पर। नए मेकैनिज्म से ब्रेक कैसे काम कर रहे हैं इसे पता लगाना आसान है लेकिन इनकी जांच मेकैनिक से जरूर करवाएं, खासरके तब जब आप लंबी दूरी पर निकल रहे हों तो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed