फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2022 Mahindra Scorpio top features and engine specifications with smart connectivity and 6 terrain modes

2022 Mahindra Scorpio: जानें नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो में क्या होगा खास, मिलेंगे ये टॉप फीचर्स

Mon, 13 Dec 2021 01:45 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 13 Dec 2021 01:45 PM IST
सार

2022 Mahindra Scorpio top features: नई स्कॉर्पियो पहले से ज्यादा स्मार्ट होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई स्कॉर्पियो में डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर दिया जा सकता है। ये फीचर फ्रंट सीट्स पर बैठे पैसेंजर्स को मिलेगा। इसके अलावा नई स्कॉर्पियो में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर मिलेगा...

विज्ञापन
2022 Mahindra Scorpio top features and engine specifications with smart connectivity and 6 terrain modes
2022 Mahindra Scorpio - फोटो : for reference only

विस्तार

महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले पांच सालों में ताबड़तोड़ नई गाड़ियां लॉन्च करने वाली है। महिंद्रा एक दर्जन से ज्यादा नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में महिंद्रा ने 5-7-सीटर XUV700 एसयूवी को लॉन्च किया है, वहीं अब कंपनी अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Mahindra Scorpio का नेक्स्ट जनरेशन वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में स्कॉर्पियो को रोड टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी स्कॉर्पियो को अगले साल की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं नई स्कॉर्पियो में क्या खास फीचर होंगे...

विज्ञापन

2022 Mahindra Scorpio top features and engine specifications with smart connectivity and 6 terrain modes
2022 Mahindra Scorpio - फोटो : Team-BHP (For Reference Only)

डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टिंग फीचर

नई स्कॉर्पियो पहले से ज्यादा स्मार्ट होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई स्कॉर्पियो में डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर दिया जा सकता है। ये फीचर फ्रंट सीट्स पर बैठे पैसेंजर्स को मिलेगा। इसके अलावा नई स्कॉर्पियो में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर मिलेगा। जिसके जरिए यूजर अपने स्मार्ट से कार को कनेक्ट कर सकेंगे, साथ ही एप्लीकेशन के जरिए गाड़ी को ट्रैक भी कर सकेंगे।

360 डिग्री पार्किंग कैमरा और सेफ्टी फीचर्स

नई स्कॉर्पियो में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। वहीं स्कॉर्पियो में 360 डिग्री पार्किंग कैमरा मिलेगा, जिसकी मदद से एसयूवी को कम जगह में आसानी से पार्क किया जा सकेगा। वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो स्कॉर्पियो में 6-एयर बैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्टैबिलिटी कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट का फीचर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 Mahindra Scorpio top features and engine specifications with smart connectivity and 6 terrain modes
2022 Mahindra Scorpio sunroof - फोटो : for reference only

4X4 सिस्टम

नई स्कॉर्पियो में महिंद्रा थार की तरह स्टैंडर्ड 4X4 का फीचर दिया जा सकता है। स्कॉर्पियो में कई टेरैन मोड्स मिलेंगे। टेरैन मोड्स के जरिए 4X4 फीचर का इस्तेमाल किया सकेगा, वहीं टॉर्क को भी टेरैन के मुताबिक डिस्ट्रीब्यूट किया जा सकेगा। इसके अलावा नई 2022 स्कॉ़र्पियो में ट्विन पॉड एलईडी हेडलैंप्स के साथ प्रोजेक्टर लैंप्स का सेटअप मिलेगा। रिअर में एलईजी टेल लैंप्स होंगे, जिसमें सिक्वेंशियल टर्न इंडीकेटर्स मिलेंगे।

सनरूफ

स्कॉर्पियो में पुश इंजन स्टार्ट/स्टॉप, कीलेस इंट्री के अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर भी मिलेगा। नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो में पैनोरैमिक सनरूफ के अलावा 10 स्पीकर साउंड सिस्टम नहीं मिलेगा मिलेगा। स्पाई शॉट्स में पहले ही स्कॉर्पियो में रूफ माउंटेड स्पीकर्स का फीचर का खुलासा हो चुका है।

विज्ञापन

2022 Mahindra Scorpio top features and engine specifications with smart connectivity and 6 terrain modes
2022 Mahindra Scorpio - फोटो : Team-BHP (For Reference Only)

नहीं मिलेगा ADAS का फीचर

वहीं नई स्कॉर्पियो में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) का फीचर नहीं दिया जाएगा, क्योंकि यह फीचर देने से स्कॉर्पियो की कीमत में इजाफा हो सकता है, जिससे कंपनी परहेज कर रही है। इसके अलावा स्कॉर्पियो को 7-सीटर के साथ भी उतारा सकता है। थर्ड रो में साइड फेसिंग सीटें दी जा सकती हैं। वहीं 6-सीटर वर्जन में दूसरी कतार में कैप्टन सीटें दी सकती हैं।

इंजन और गियरबॉक्स

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा, जो पहले ही XUV700 में ऑफर किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कॉर्पियो के नीचे के वैरिएंट्स में 130 BHP की अधिकतम पावर दी जा सकती है, जो थार में भी दी जा रही है। वहीं 300 NM का टॉर्क आउटपुट और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का फीचर मिल सकता है।

वहीं ऊंचे वैरिएंट्स में 160 से 170 BHP की अधिकतम पावर वाला इंजन दिया जा सकता है। इसमें 360 NM का टॉर्क आउटपुट ऑफर किया जा सकता है। XUV700 का MX ट्रिम 360 NM टॉर्क के साथ 155 BHP की अधिकतम पावर देता है। वहीं ऊंचे ट्रिम्स में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed