{"_id":"6176b9bceec43630fd211cd0","slug":"2022-honda-rebel-250-cruiser-motorcycle-honda-unveils-updated-2022-rebel-250-in-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 Honda Rebel 250: होंडा की एंट्री लेवल क्रूजर मोटरसाइकिल नए डिजाइन फीचर्स के साथ आई, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2022 Honda Rebel 250: होंडा की एंट्री लेवल क्रूजर मोटरसाइकिल नए डिजाइन फीचर्स के साथ आई, जानें डिटेल्स
Mon, 25 Oct 2021 07:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:35 PM IST
सार
Honda (होंडा) ने जापान में अपडेटेड 2022 Rebel 250 (2022 रिबेल 250) मोटरसाइकिल को पेश किया है। यह इस रेंज में होंडा की एंट्री लेवल मोटरसाइकिल होगी।
विज्ञापन
2022 Honda Rebel 250
- फोटो : Honda
विस्तार
Honda (होंडा) ने जापान में अपडेटेड 2022 Rebel 250 (2022 रिबेल 250) मोटरसाइकिल को पेश किया है। यह इस रेंज में होंडा की एंट्री लेवल मोटरसाइकिल होगी। इस रेंज में बड़ी बाइक Rebel 500 और Rebel 1100 भी शामिल हैं। नई अपडेटेड बाइक को होंडा ने नई कलर स्कीम के साथ उतारा है। इसमें पर्ल स्पनर ब्लू सहित पेंट स्कीम शामिल है।
लुक और डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो मोटरसाइकिल के ईंधन टैंक के साथ-साथ एक रियर फेंडर पर एक डार्क, मैटेलिक ब्लू रंग दिया गया है। दूसरी ओर, फ्रेम बिल्कुल काले रंग का है। होंडा सिर्फ टॉप-स्पेक Rebel 250 S एडिशन को पर्ल स्पेंसर ब्लू रंग में पेश कर रही है। इस वेरिएंट में डायमंड स्टिच वाली सीट, फोर्क गेटर्स के साथ-साथ हेडलैम्प काउल जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं। मोटरसाइकिल को ऑल-एलईडी लाइटिंग और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
2022 Honda Rebel 250
बाहरी कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा मोटरसाइकिल पहले जैसी ही है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें अभी भी पहले की तरह 249-cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 26 bhp का पावर और 22 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है।
विज्ञापन
भारत में कब होगी लॉन्च
कंपनी ने फिलहाल इस मोटरसाइकिल को जापान में पेश किया है। इसे जल्द ही चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश किया जाएगा। हालांकि, होंडा अपनी इस मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में उतारेगी या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक Rebel 500 बाइक को भारतीय बाजार में साल 2022 में लॉन्च किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।