{"_id":"60813a558ebc3e8d2d43a651","slug":"2021-volkswagen-polo-facelift-revealed-gets-level-two-autonomous-driving-feature-and-new-design-and-features-2021-volkswagen-polo-interior-vw-polo-2021-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2021 Volkswagen Polo हुई पेश: नए डिजाइन वाले फेसलिफ्ट वर्जन में मिला लेवल 2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर, जानें कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2021 Volkswagen Polo हुई पेश: नए डिजाइन वाले फेसलिफ्ट वर्जन में मिला लेवल 2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर, जानें कीमत
Thu, 22 Apr 2021 02:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:26 PM IST
सार
छठी पीढ़ी के फॉक्सवैगन पोलो 2021 हैचबैक कार को एक नए अवतार में पेश किया गया है। नई फेसलिफ्ट पोलो में नया स्टाइल, ज्यादा इक्यूपमेंट्स और ऑटोनॉमस ड्राइविंग जैसे फीचर दिए गए हैं।
विज्ञापन
2021 Volkswagen Polo facelift
- फोटो : Volkswagen
विस्तार
2021 Volkswagen Polo: दिग्गज जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने अपनी सबसे लोकप्रिय हैचबैक कार 2021 Polo (पोलो) के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश कर दिया है। नई पोलो के 22 अप्रैल को होने वाले ग्लोबल प्रीमियर से पहले ही कार की अहम जानकारियां लीक हो गईं। जिसके कारण कंपनी ने कार के प्रीमियर के तय कार्यक्रम से पहले से इसे पेश कर दिया। छठी पीढ़ी के फॉक्सवैगन पोलो को अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए एक नए अवतार में पेश किया गया है। नई फेसलिफ्ट पोलो में नया स्टाइल, ज्यादा इक्यूपमेंट्स और ऑटोनॉमस ड्राइविंग जैसे फीचर दिए गए हैं।
विज्ञापन
लुक और डिजाइन
2021 Volkswagen Polo facelift
- फोटो : Volkswagen
2021 पोलो फेसलिफ्ट को विदेशों में बेची जाने वाली अन्य फॉक्सवैगन हैचबैक Golf (गोल्फ) और ID 3 (आईडी 3) के डिजाइन के हिसाब से री-डिजाइन किया गया है। कार में स्टाइल में हुए बदलावों की बात करें तो इसमें नई एलईडी लाइट स्ट्रिप शामिल है जो हेडलाइट्स, नए एलईडी हेडलाइट्स, नए फ्रंट और रियर बंपर, और रीडिजाइन किए गए टेलगेट को आपस में जोड़ती है। कार में अब VW बैज और एलईडी टेल-लाइट के नीचे पोलो लिखा हुआ मिलता है। पोलो में पहली बार मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी के साथ फ्रंट एलईडी लाइट्स दी गई हैं, जिसे आईक्यू लाइट का नाम दिया गया है। हालांकि कार का व्हीलबेस पहले जितना ही है, लेकिन नए बंपर की वजह से यह फेसलिफ्टेड वर्जन पहसे ले थोड़ी लंबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटीरियर और फीचर्स
2021 Volkswagen Polo facelift
- फोटो : Volkswagen
नई अपडेटेड पोलो 2021 के इंटीरियर और केबिन की बात करें तो, इसमें स्टैंडर्ड रूप से 6.5 इंच टचस्क्रीन के साथ फॉक्सवैगन का लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम सभी लेटेस्ट कनेक्टिविटी ऑप्शंस को सपोर्ट करता है। कार में एक बड़े 9.2-इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम का भी विकल्प मिलता है। जबकि कार के सेंटर कंसोल के ठीक नीचे दिया गया नया स्लाइडर टेम्प्रेचर कंट्रोल को गोल्फ मॉडल से लिया गया है। इसमें 8.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले है, साथ ही इसमें एक नया डिजाइन का मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
लेवल 2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर
इसके अलावा, पोलो में अब लेवल 2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर का ऑप्शन भी दिया गया है। इस फीचर को कंपनी ने ट्रैवल असिस्ट का नाम दिया है। इस फीचर को पहली बार कंपनी की Passat (पासाट) कार में देखा गया था। इसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन-कीपिंग असिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं जिससे कार 210 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंशिक रूप से ऑटोनॉमस ड्राइविंग करने सक्षम है। यानी कार को बिना ड्राइवर की मदद के चलाया जा सकेगा।
इंजन और पावर
भारत में नई पोलो 2021 में पिछले मॉडल वाला इंजन दिया गया है। एक 1.0-लीटर 3-सिलिंडर MPI पेट्रोल इंजन है जो 80 PS का पावर और 95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। और दूसरा है एक 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन जो 95 PS से 110 PS का पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ एक मैनुअल और एक 7-स्पीड डुअल-क्लच डीएसजी गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा कंपनी नई पोलो को सीएनजी के साथ भी उपलब्ध करा रही है। इसमें 1.0 TGI इंजन मिलत है जो 90 hp का पावर जेनरेट करता है।
कार की साइज
पोलो 2021 की लंबाई 4,053 mm , चौड़ाई 1,751 mm और ऊंचाई 1,446 mm है। नई पोलो हैचबैक का व्हीलबेस 2,564 मिमी है। कार में अलॉय व्हील्स मिलते हैं जिन्हें नए डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है और अब यह 15 से 17 इंच तक के विकल्पों में पेश किए गए हैं।
कितनी होगी कीमत
नई पोलो 2021 फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत का खुलासा कार की लॉन्चिंग के साथ किया जाएगा। हालांकि भारत में पोलो के मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 6.01 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 9.92 लाख रुपये तक जाती है। नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स के साथ लॉन्च की जा रही नई पोलो की कीमत में कुछ बढ़ोतरी की जा सकती है।
लॉन्चिंग
रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कार निर्माता ने संकेत दिया था कि भारत में न्यू जेनरेशन पोलो की लॉन्चिंग कुछ समय बाद होगी। कंपनी इस समय भारत में तेजी से बढ़ रहे एसयूवी सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी ने हाल ही में नई Taigun (ताइगुन) और Tiguan facelift (टिगुआन फेसलिफ्ट) को प्रदर्शित किया है, जिसे इस साल लॉन्च किया जाएगा। देश में फॉक्सवैगन की Tiguan Allspace (टिगुआन ऑलस्पेस) और T-Roc (टी-आरसी) पहले से उपलब्ध है।