{"_id":"6075bdeb19f90106544b7b18","slug":"2021-skoda-kodiaq-facelift-skoda-kodiaq-2020-launch-date-in-india-skoda-kodiaq-2021-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2021 Skoda Kodiaq: एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल हुआ पेश, मिला ज्यादा पावरफुल इंजन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2021 Skoda Kodiaq: एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल हुआ पेश, मिला ज्यादा पावरफुल इंजन
Tue, 13 Apr 2021 09:21 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 13 Apr 2021 09:21 PM IST
सार
नई कोडिएक फेसलिफ्ट में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प मिलता है। इस कार को 10 रंगों के साथ पेश किया गया है। कंपनी की अपडेटेड एसयूवी में कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
2021 Skoda Kodiaq
- फोटो : Skoda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Skoda (स्कोडा) ने अपने एसयूवी मॉडल को लॉन्च करने के लगभग चार साल बाद 2021 Skoda Kodiaq (2021 स्कोडा कोडियाक) का मंगलवार को ग्लोबल डेब्यू किया। फेसलिफ्टेड कोडियाक की यूरोपीय बाजार में जुलाई में बिक्री शुरू हो जाएगी। नई 2021 Skoda Kodiaq भारतीय बाजार में 2021 के आखिर तक लॉन्च होगी। कंपनी की अपडेटेड एसयूवी में कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
वेरिएंट्स
स्कोडा कोडियाक चार वेरिएंट में उपलब्ध है - Athletic (एथलेटिक), Sportline (स्पोर्टलाइन), L&K (एलएंडके) और RS (आरएस)। नई पेश की गई RS वेरिएंट, में एक नया टॉप-ऑफ-द-रेंज ज्यादा पावरफुल TSI इंजन भी मिलता है। हालांकि इसे भारतीय बाजार में पेश किए जाने की संभावना नहीं है। इस कार को 10 रंगों के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन और पावर
नई कोडिएक फेसलिफ्ट में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प मिलता है। इसमें 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है जो 150 bhp पावर देता है, वहीं 2.0-लीटर TSI इंजन 190 bhp पावर देता है। वहीं 2.0-लीटर TSI डीजल इंजन को दो ट्यून 150 bhp और 200 bhp पर पेश किया गया है।
लुक और डिजाइन
एक्टिव, एंबिशन और स्टाइल ट्रिम्स फ्रंट और रियर एप्रन पर एल्यूमीनियम-इफेक्ट डिटेल के साथ उपलब्ध होंगी। कार के फ्रंट का स्टाइल में कई बदलाव देखने को मिलता है। इसमें बोनट पहले की तुलना में उठा हुआ है रीडिजाइन किया गया है, और इसके हेक्सागॉनल फ्रंट ग्रिल से कोडियाक का लुक काफी बोल्ड लग रहा है। कार के रियर में क्रिस्टल एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं, जो पहले की तुलना में काफी स्लीक हैं।
फीचर्स
कार में नए अलॉय व्हील्स मिलते हैं। स्कोडा एसयूवी कार 7 सीटों के साथ भी उपलब्ध है। कंपनी ने कोडिएक में अब वैकल्पिक एर्गोनोमिक वेंटिलेटेड सीटें दी हैं, जिन्हें गर्म भी किया जा सकता है। इन सीटों में मसाज का भी फंक्शन दिया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी एंबिएंट लाइटिंग भी मिलती हैं। इस एसयूवी में पहले से बेहतर एयरोडायनमिक मॉडल मिलता है।