फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2021 skoda enyaq iv electric suv showcased know specifications features battery range skoda first electric SUV skoda enyaq iv interior electric vehicles

Skoda ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Enyaq iV को किया शोकेस, 510 किलोमीटर है रेंज

Wed, 02 Sep 2020 02:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2020 02:45 PM IST
सार

  • Skoda Enyaq iV इलेक्ट्रिक एसयूवी पांच वर्जन में उपलब्ध होगी: तीन रियर-व्हील ड्राइव और दो फोर-व्हील ड्राइव।
  • यह एसयूवी 6.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड पकड़ सकती है। 

विज्ञापन
2021 skoda enyaq iv electric suv showcased know specifications features battery range skoda first electric SUV skoda enyaq iv interior electric vehicles
Skoda Enyaq iV - फोटो : Skoda

विस्तार

Skoda (स्कोडा) ने आखिरकार अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Enyaq iV से पर्दा उठा दिया है। जिनेवा में मार्च 2019 में पेश की गई Vision iV concept (विजन iV कॉन्सेप्ट) से प्रेरित, Skoda Enyaq पांच वर्जन में उपलब्ध होगी, जिसमें दोनों रियर या ऑल-व्हील ड्राइव शामिल है। कंपनी इसकी डिलीवरी अगले साल शुरू करेगी। इस मॉडल के बारे में ज्यादातर जानकारी पहले ही सामने आ चुकी थी क्योंकि ऑटो निर्माता ने इसके ज्यादातर प्रमुख टेक्निकल डिटेल्स को साझा किया था। यहां जानें इस एसयूवी के सारे डिटेल्स। 
विज्ञापन

डायमेंशन
Skoda Enyaq iV एसयूवी फॉक्सवैगन ग्रुप के MEB मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 4,649 मिमी, चौड़ाई 1,879 मिमी और ऊंचाई 1,616 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,765 मिमी का है, जबकि बूट स्पेस 585 लीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन
एसयूवी का फ्रंट हिस्सा और लंबी रूफ लाइन इसे एक डायनमिक लुक देती है, इसके साथ ही यह कार में ज्यादा इंटीरियर स्पेस देगी। Enyaq iV में दी गई एलईडी-बैकलिट ग्रिल, स्क्लपचरल लाइन्स और बड़े पहियों के साथ-साथ एक अच्छी-खासी ऊंचाई इसे शानदार बनाती है। लाइट-अप ग्रिल में 130 एलईडी हैं। 
विज्ञापन

फीचर्स
एमईबी प्लेटफॉर्म के लंबे व्हीलबेस और एक फ्लैट फ्लोर की वजह से इसके इंटीरियर में काफी फायदा मिलता है। इससे पैसेंजर कंपार्टमेंट ज्यादा स्पेसियस बन जाता है। डैशबोर्ड में एक बड़ा 13-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है। इसका इंस्ट्रूमेंटेशन डिजिटल है। हेड-अप डिस्प्ले ऑप्शनल है। ग्राहक केबिन को अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज करा सकते हैं। 

इंजन और स्पीड 
स्कोडा ने कई हफ्तों पहले ही अपनी एसयूवी की स्पेसिफिकेशंस और खूबियों पर से पर्दा उठा दिया था। चेक इलेक्ट्रिक एसयूवी पांच वर्जन में उपलब्ध होगी: तीन रियर-व्हील ड्राइव और दो फोर-व्हील ड्राइव। कॉन्फिगरेशन के आधार पर, इसका टोटल पावर आउटपुट 148 hp से 306 hp तक है। इसके टॉप रेंज में RS वर्जन की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह एसयूवी 6.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड पकड़ सकती है। 

बैटरी और रेंज
Skoda Enyaq iV तीन बैटरी पैक के सेट के साथ आएगी। 55kWh की बैटरी 340 किलोमीटर का ड्राइविंग रेंज देती है, वहीं 62kWh की बैटरी 390 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है और 82kWh की बैटरी 510 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगी। 

इस कार के नाम का मतलब
इस एसयूवी का नाम आयरिश शब्द "enya" (एन्या) से निकला है जिसका अर्थ है जीवन का स्रोत। यह नाम इसलिए ऑटो निर्माता के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह साफ तौर पर बताती है कि ऑटो निर्माता ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एंट्री कर ली है। इसके अलावा, Enyaq की शुरुआत में "E" अक्षर इलेक्ट्रोमोबिलिटी का प्रतीक है, जबकि आखिर में "Q" अक्षर साफ तौर पर ब्रांड के एसयूवी के बारे में बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed