फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2021 Royal Enfield 650cc twins spotted on testing royal enfield new model royal enfield cruiser 650 launch date in india latest royal enfield bikes 2021

Royal Enfield भारत में लॉन्च करेगी कई नई मोटरसाइकिलें, टेस्टिंग के दौरान 120 किमी की रफ्तार में दिखी

Thu, 25 Feb 2021 06:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 06:57 PM IST
सार

टेस्टिंग के दौरान देखे गए रॉयल एनफील्ड के इन मॉडल में  ट्विन-एक्जॉस्ट थे और उनकी स्पीड 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। इससे पता चलता है कि नई मोटरसाइकिलों में रॉयल एनफील्ड के 650cc इंजन दिए गए हैं। 

विज्ञापन
2021 Royal Enfield 650cc twins spotted on testing royal enfield new model royal enfield cruiser 650 launch date in india latest royal enfield bikes 2021
Royal Enfield Bikes New Model - फोटो : For Reference Only

विस्तार

देश की मशहूर बाइक बुलेट बनाने वाली कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) घरेलू बाजार में कई नई मोटरसाइकिलों पर काम कर रही हैं और उन्हें लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी 650cc मोटरसाइकिल रेंज का विस्तार करेगी, जिसमें इस समय Interceptor INT 650 (इंटरसेप्टर INT 650) और Continental GT 650 (कॉन्टिनेंटल GT 650) शामिल हैं। रॉयल एनफील्ड अपनी एक नई 650 cc क्रूजर मोटरसाइकिल की लगातार टेस्टिंग कर रही है। 
विज्ञापन

किन बाइक की हो रही टेस्टिंग

नई 650cc क्रूजर मोटरसाइकिल इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल 650 के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। बता दें कि कंपनी दो अलग-अलग दिखने वाली मोटरसाइकिलों की भी टेस्टिंग कर रही है। इन बाइक्स का नाम Royal Enfield Meteor 650 और Classic 650 हो सकता है। हाल ही में नई 650cc बाइक्स को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्टिंग के दौरान ऐसी दिखी बाइक

650 cc क्रूजर में लो-स्लंग स्टाइल और एर्गोनॉमिक्स है, जबकि टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल का ऊंचा स्टांस और अलग एर्गोनॉमिक्स है। Meteor 650cc मोटरसाइकिल में Meteor 350 के पिछले छोर के जैसा एक टेल-सेक्शन है। मोटरसाइकिल में राउंड इंडिकेटर्स के साथ एक गोल एलईडी टेल-लैंप दी गई है। पिलियन सीट और ग्रैब रेल Meteor 350 के जैसी ही दिख रही हैं। Meteor 650 के दो वर्जन को टेस्टिंग के दौरान गया था, जिनमें से एक में ब्लैक-आउट रियर फेंडर दिया गया था। इस वेरिएंट में विंडस्क्रीन और क्रैश गार्ड भी लगा थे। दूसरे मॉडल में क्रोम-फ़ेंडर फेंडर था। 
विज्ञापन

इंजन और स्पीड

टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल में  ट्विन-एक्जॉस्ट थे और उनकी स्पीड 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। इससे पता चलता है कि नई मोटरसाइकिलों में रॉयल एनफील्ड के 650cc इंजन दिए गए हैं। यह ट्विन-सिलेंडर इंजन 47bhp का पावर और 52Nm का टार्क जेनरेट करता है। रॉयल एनफील्ड इस इंजन को क्रूजर मोटरसाइकिल की जरूरतों के हिसान से अपडेट करेगी। 

फीचर्स

नई मोटरसाइकिलों में सस्पेंशन की बात करें तो इसमें अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क्स और पीछे की तरफ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। बाइक्स में 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियह व्हील्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए, बाइक को दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे। नई मोटरसाइकिल में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, असिस्ट के साथ स्लिपर क्लच और ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed