फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2020 Land Rover Defender launched in India at starting price of Rs 73.98 lakh

नवरात्रि से ठीक पहले भारत में लॉन्च हुई 2020 Land Rover Defender, पढ़ें कीमत और खासियतें

Thu, 15 Oct 2020 01:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 15 Oct 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
2020 Land Rover Defender launched in India at starting price of Rs 73.98 lakh
2020 Land Rover Defender - फोटो : 2020 Land Rover Defender
2020 Land Rover Defender भारत में लॉन्च हो गई है। काफी समय से इसका इंतजार किया जा रहा था, लेकिन कंपनी ने इसे ठीक त्योहारों से पहले लॉन्च किया है। इस प्रीमियम एसयूवी के 3-डोर वाले मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 73.98 लाख रुपये है। वहीं, इसके 5-डोर वाले मॉडल की कीमत 79.94 लाख रुपये है। यह एस्यूवी नए D7X प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसमें स्पोर्ट्स मोकोकोक्यू चेसिस दी गई है। 
विज्ञापन


 

इस एस्यूवी में दो बॉडी स्टाइल दी गई है। इसमें 90 (3-डोर) और 110 (5-डोर) शामिल हैं। कंपनी इसकी बिक्री कम्पलीट बिल्ट यूनीट (CBU) के जरिए करेगी। भारतीय बाजार में नई Land Rover Defender को पांच वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें Base, S, SE, HSE और First Edition शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि 2020 Land Rover Defender की कीमतों की घोषणा इस साल फरवरी महीने में ही हो गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसके लॉन्च को टाल दिया गया था। Defender 110 की डिलीवरी तुरंत शुरू हो जाएगी। लेकिन, Defender 90 की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को कुछ महीनों का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

Land Rover Defender वेरिएंट्स Defender 90: कीमतें

 

  • Base- 73.98 लाख रुपये
  • S-  77.37 लाख रुपये
  • SE- 79.94 लाख रुपये
  • HSE- 83.91 लाख रुपये    
  • First Edition- 84.63 लाख रुपये    

 

Land Rover Defender वेरिएंट्स Defender 110: कीमतें 
 

  • Base- 79.94 लाख रुपये

  • S- 83.36 लाख रुपये

  • SE- 86.64 लाख रुपये

  • HSE- 90.46 लाख रुपये

  • First Edition- 89.63 lakh लाख रुपये

 

इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। वहीं, परफॉर्मेंस की बात करें तो भारतीय स्पेसिफिकेशन वाले Defender में केवल 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर, बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 292 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।

2020 Land Rover Defender के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 5,018 मिलीमीटर, चौड़ाई 2,105 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,967  मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 3,022 मिलीमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed