फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2020 honda ct125 release date honda ct125 price in india honda ct125 specs honda moped bikes

Honda ने लॉन्च किया अपना अब तक का सबसे महंगा ऑफ-रोड मोपेड CT125, कीमत एंट्री लेवल कारें Alto, Kwid से भी ज्यादा, जानें खासियतें

Sun, 29 Mar 2020 08:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2020 08:24 PM IST
सार

दुनिया की सबसे बड़ी टू व्हीलर्स निर्माता कंपनी Honda (होंडा) ने एक ऑल-न्यू ऑफ-रोड मोपेड Honda CT125 लॉन्च किया है।

विज्ञापन
2020 honda ct125 release date honda ct125 price in india honda ct125 specs honda moped bikes
Honda CT125 - फोटो : Honda

विस्तार

Honda के लाइन-अप में CT125 अब तक का सबसे महंगा मोपेड है। यही नहीं कंपनी के लाइन-अप में सबसे महंगे 125cc दोपहिया वाहनों में से शुमार है। दुनियाभर में फैली महामारी Covid 19 (कोरोना वायरस) के प्रकोप को देखते हुए Honda ने अपने नए मोपेड को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग चैनलों और सोशल मीडिया के जरिए लॉन्च किया। 
विज्ञापन

पावर
Honda CT125 में 124cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,000 rpm पर 8.8hp का पावर और 4,500 rpm पर 11Nm टॉर्क पैदा करता है। यह मोपोड 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी हल्की मोपेड
Honda CT125 का कर्ब वेट (वजन) 120 किलोग्राम है। यह भारत में लोकप्रिय मोपेड TVS XL100 (टीवीएस एक्सएल100) से करीब 40 किलोग्राम अधिक है। Honda CT125 का ग्राउंड क्लियरेंस 165mm है। ऑफ-रोडिंग के लिहाज से होंडा सीटी125 के ग्राउंड क्लियरेंस को थोड़ा कम माना जा सकता है। 
विज्ञापन

डिजाइन
Honda CT125 के इस ऑफ रोड मोपेड में स्टील फ्रंट फेंडर, हाई माउंटेड एग्जॉस्ट और एयर-इंटेक डक्ट मिलते हैं। इसकी मदद से यह मोपेड ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है। होंडा ने अपनी इस मोपेड को 'ट्रेकिंग बाइक' कहा है। कंपनी के मुताबिक इस टू-वीलर में ऐसी खासियतें हैं जो इसे ऑफ-रोड राइडिंग के लिए शानदार व्हीकल बनाते हैं। 

लॉन्चिंग
Honda CT125 के इस ऑफ रोड मोपेड को फिलहाल सिर्फ जापान में लॉन्च किया गया है। कंपनी अगले कुछ महीनों में इसे अन्य देशों में भी उतारेगी। इस मोपेड की अधिक कीमत को देखते हुए ऐसी संभावना है कि हाल-फिलहाल में इसे भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। 

कीमत
Honda CT125 इसकी कीमत 4,40,000 जापानी येन यानी करीब 3 लाख रुपये है। यह कीमत ऑल्टो और क्विड जैसी एंट्री लेवल कारों से भी ज्यादा है। यूनीक स्टाइल और ऑफ-रोड कपैसिटी की वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा रखी गई है। इसे खराब सड़कों पर भी आसानी से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed