फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2020 booking for India's first Level-I autonomous premium SUV MG Gloster full

MG Gloster की बंपर मांग से मचा कोहराम, इस साल की बुकिंग हुई फुल, जानें क्या है इसमें खास

Mon, 09 Nov 2020 04:47 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 09 Nov 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
2020 booking for India's first Level-I autonomous premium SUV MG Gloster full
MG Gloster - फोटो : MG Motor India

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) की MG Gloster एसयूवी को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। इस कार की बंपर मांग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लॉन्च के कुछ समय बाद ही यह 2020 के लिए सोल्ड आउट हो गई है। बता दें यह देश की पहली लेवल-1 ऑटोनोमस कार है, जिसे कंपनी ने सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेवी जैसे चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। एमजी हेक्टर के बाद यह एमजी की लगातार तीसरी कार है, जो लॉन्च के कुछ दिनों में ही सोल्ड आउट हो गई है। इससे पहले भारत की पहली कनेक्टेड एसयूवी एमजी हेक्टर और भारत की कनेक्टेड इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी जेडएस ईवी के साथ भी ऐसा ही हुआ था। 

विज्ञापन

एमजी मोटर ने MG Gloster को 24 सितंबर को पेश किया था, लेकिन उस समय इसकी कीमतों पर से पर्दा नहीं हटाया गया था। इसके बाद कंपनी ने इसकी कीमतों पर से 8 अक्तूबर को पर्दा हटाया। कंपनी के मुताबिक इस एसयूवी को 2000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। भारतीय बाजार में MG Gloster की एक्स-शोरूम कीमत 29.98 लाख रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

MG Gloster: कीमत

टर्बो डीजल

  • Super वेरिएंट- 7 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 28.98 लाख रुपये है।
  • Smart वेरिएंट- 7 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 30.98 लाख रुपये है।


ट्विन टर्बो डीजल

  • Sharp वेरिएंट- 7 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 33.68 लाख रुपये है।
  • Sharp वेरिएंट- 6 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 33.98 लाख रुपये है।
  • Savy वेरिएंट- 6 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 35.38 लाख रुपये है।
विज्ञापन

MG Gloster: कलर वेरिएंट्स

MG Gloster भारतीय बाजार में आगेट रेड, मेटल ब्लैक, वार्म व्हाइट और मेटल ऐश जैसे कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

MG Gloster: राइडिंग मोड्स

किसी भी रास्ते पर बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए MG Gloster में सात राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें ऑटो, इको, स्पोर्ट, मड, सैंड, रॉक और स्नो शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 4-व्हील ड्राइव दिया गया है।

MG Gloster: परफॉर्मेंस और फीचर्स

एमजी मोटर ने MG Gloster को अभी केवल डीजल इंजन में लॉन्च किया है। इसमें 2 लीटर का 4-सिलिंडर वाला ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 215 PS की मैक्सिमम पावर और 480 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। हालांकि, इसके लोवर वेरिएंट में ग्राहकों को डीट्यून इंजन मिलेगा।

MG Gloster के इंटीरियर में 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 70 से ज्यादा कार कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। इसमें 12-स्पीकर सिस्टम, 64 एम्बियंट लाइटिंग, 8-इंच डिजी एनॉलॉग ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और मीडिल कैप्टन सीट दिया गया है। MG Gloster में कई फर्स्ट-इन-सेग्मेंट फीचर्स दिए गए हैं। यह नई एसयूवी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आएगी। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW) के साथ ऑटोमेटिक पार्किंग असिस्ट जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed