MG Gloster की बंपर मांग से मचा कोहराम, इस साल की बुकिंग हुई फुल, जानें क्या है इसमें खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) की MG Gloster एसयूवी को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। इस कार की बंपर मांग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लॉन्च के कुछ समय बाद ही यह 2020 के लिए सोल्ड आउट हो गई है। बता दें यह देश की पहली लेवल-1 ऑटोनोमस कार है, जिसे कंपनी ने सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेवी जैसे चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। एमजी हेक्टर के बाद यह एमजी की लगातार तीसरी कार है, जो लॉन्च के कुछ दिनों में ही सोल्ड आउट हो गई है। इससे पहले भारत की पहली कनेक्टेड एसयूवी एमजी हेक्टर और भारत की कनेक्टेड इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी जेडएस ईवी के साथ भी ऐसा ही हुआ था।
एमजी मोटर ने MG Gloster को 24 सितंबर को पेश किया था, लेकिन उस समय इसकी कीमतों पर से पर्दा नहीं हटाया गया था। इसके बाद कंपनी ने इसकी कीमतों पर से 8 अक्तूबर को पर्दा हटाया। कंपनी के मुताबिक इस एसयूवी को 2000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। भारतीय बाजार में MG Gloster की एक्स-शोरूम कीमत 29.98 लाख रुपए है।
MG Gloster: कीमत
टर्बो डीजल
- Super वेरिएंट- 7 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 28.98 लाख रुपये है।
- Smart वेरिएंट- 7 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 30.98 लाख रुपये है।
ट्विन टर्बो डीजल
- Sharp वेरिएंट- 7 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 33.68 लाख रुपये है।
- Sharp वेरिएंट- 6 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 33.98 लाख रुपये है।
- Savy वेरिएंट- 6 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 35.38 लाख रुपये है।
MG Gloster: कलर वेरिएंट्स
MG Gloster: राइडिंग मोड्स
किसी भी रास्ते पर बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए MG Gloster में सात राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें ऑटो, इको, स्पोर्ट, मड, सैंड, रॉक और स्नो शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 4-व्हील ड्राइव दिया गया है।
MG Gloster: परफॉर्मेंस और फीचर्स
एमजी मोटर ने MG Gloster को अभी केवल डीजल इंजन में लॉन्च किया है। इसमें 2 लीटर का 4-सिलिंडर वाला ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 215 PS की मैक्सिमम पावर और 480 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। हालांकि, इसके लोवर वेरिएंट में ग्राहकों को डीट्यून इंजन मिलेगा।
MG Gloster के इंटीरियर में 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 70 से ज्यादा कार कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। इसमें 12-स्पीकर सिस्टम, 64 एम्बियंट लाइटिंग, 8-इंच डिजी एनॉलॉग ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और मीडिल कैप्टन सीट दिया गया है। MG Gloster में कई फर्स्ट-इन-सेग्मेंट फीचर्स दिए गए हैं। यह नई एसयूवी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आएगी। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW) के साथ ऑटोमेटिक पार्किंग असिस्ट जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं।