Yamaha R15 V3.0 में शामिल हुए 3 नए कलर्स, जानें फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यामाहा ने YZF-R15 V3.0 का 2019 वर्जन को 3 नए कलर ऑप्शंस के साथ थाइलैंड में लॉन्च कर दिया है। अब यह बाइक ब्लैक ऐंड रेड, ग्रे ऐंड यलो और ब्लू ऐंड ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। थाइलैंड के अलावा इन शेड्स को इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। और अब जल्द ही कंपनी इन्हें भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है।
फेस्टिवल सीजन में होंगे लांच
YZF-R15 V3.0 इन तीन कलर्स के साथ इस साथ फेक्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किए जा सकते हैं। लेकिन बाइक में किसी और तरह का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा और न ही इसके इंजन में कोई बदलाव होगा। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जो मॉडल थाईलैंड में लॉन्च हुआ है वो भारत के मौजूदा मॉडल से करीब 5 किलोग्राम हल्का है।
इंजन
इंजन की बात करें तो यामाहा ने YZF-R15 V3.0 के इंजन में किसी भीं तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इस बाइक में 155cc का 4-वॉल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जोकि फ्यूल इंजेक्शन के साथ है। यह इंजन 19.3hp की पावर और 15Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा यह 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है।