Tata Hexa का बदल गया अंदाज, देखें क्या हुए बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata motors ने अपनी 7 सीटर कार Hexa को बदलाव के साथ पेश कर दिया है। जिससे इसकी कीमत में 20 हजार रुपये तक की वृद्वि हुई है। नई कार में कंपनी ने एक्स्टीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए हैं। इस समय बाजार में Tata Hexa कुल 7 वेरिएंट XE, XM, XM+, XMA, XT, XTA और XT 4x4 में आती है।
जिसमें XT, XTA और XT 4x4 वेरियंट्स में अब हार्मन का 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। जो एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है, इसके साथ ही यह 10-स्पीकर जेबीएस सिस्टम से भी कनेक्टड है। बता दें, इस टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम को पिछले साल लॉन्च हुई टाटा टियागो एक्सजेड प्लस में भी दिया गया था। कार के XMA और XTA वेरियंट में 19-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। जबकी XM, XM+, XT और XT 4x4 में ग्रे शेड में 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलेंगे।
इंजन
कार में तकनीक तौर पर कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है इसमें पहले वाला ही 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा। जो 148 बीएचपी की पावर और 320एनएम का टॉर्क जनेरट करता है। बता दें, Hexa में दो पावर विकल्प दिए जाते हैं कार के टॉप वेरियंट्स में ही यह इंजन 154 बीएचपी पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार के बेस वेरियंट में 5-स्पीड मैन्युअल, जबकि टॉप वेरियंट में 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
नई Hexa की कीमत (एक्स शोरूम)
वेरियंट कीमत
Hexa XE 4x2 - 12.99 लाख रुपये
Hexa XM 4x2 - 14.38 लाख रुपये
Hexa XM+ 4x2 - 15.47 लाख रुपये
Hexa XMA 4x2 -15.63 लाख रुपये
Hexa XT 4x2 - 17.04 लाख रुपये
Hexa XTA 4x2 - 18.20 लाख रुपये
Hexa XT 4x4 - 18.37 लाख रुपये