नई BMW 3 Series भारत में 21 अगस्त को होगी लांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में BMW की 3 सीरीज बेहद पॉपुलर है औरन यह कंपनी की एंट्री लेवल लग्जरी सेडान कार भी है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने समय-समय पर इसमें कई बदलाव किये हैं। और अब एक बार फिर कंपनी नई 6 जनरेशन 3 Series को भारत में 21 अगस्त को लांच करने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए ऑफिसियल इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है। आइये जानते हैं इस बार BMW नई 3 सीरीज में क्या नया लेकर आ रही
कीमत
नई BMW 3 सीरीज का सीधा मुकाबला ऑडी A4, जगुआर एक्सई और आगामी वोल्वो एस 60 से होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नई 3 सीरीज डीजल के बेसिक वर्जन की कीमत एक्स-शो रूम कीमत 41 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है जबकि इसके पेट्रोल मॉडल की एक्स-शो रूम कीमत 48.5 लाख रुपये तक जा सकती है।
इंजन
बात इंजन की करें तो भारत में नई 3 सीरीज को को पेट्रोल और डीजल इंजन में लाया जायेगा। इसके 330i वर्जन में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो ज्यफा पावर और टॉर्क के साथ आएगा। इसमें 258hp और 400Nm टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा इसके 320d में डीजल वर्जन में 2.0-लीटर का इंजन मिलेगा जो 190hp और 400Nm का टार्क देगा। दोनों ही इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होंगे। इंजन बीएस-6 नॉर्म्स से लैस होगा।