भारत में जल्द दस्तक देंगी ये 3 दमदार बाइक्स, जानिये खूबियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप स्पोर्ट्स बाइक्स के दीवाने हैं तो यह खबर आपके काम की है। इस साल कई नई और प्रीमियम बाइक्स भारत में दस्तक देने जा रही हैं। अभी हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी तीन नई प्रीमियम बाइक्स को लांच किया था। हीरो भी इस बात को जान चुकी है कि भारत में आने वाला दौर प्रीमियम बाइक्स का ही होगा। आइये आपको बताते हैं इस साल भारत में लांच होने वाली 3 खास बाइक्स के बारे में
1. Suzuki जिक्सर 250
भारत में 20 मई को सुजुकी अपनी नई जिक्सर 250 को लांच करने वाली है। दिल्ली में आयेजित एक इवेंट के दौरान इस बाइक को लांच किया जायेगा। बाइक की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 1.30 लाख के आसपास हो सकती है। इस बाइक में फुली डिजीटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, LED हेडलैंप्स, ABS, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक जैसे संभावित फीचर्स मिल सकते हैं। जिक्सर 250 में 250सीसी का इंजन मिल सकता है जोकि सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन होगा। इसका इंजन BS-VI नॉर्म्स पर काम करेगा।
2. KTM 390 एडवेंचर
KTM 390 एडवेंचर भारत में इस साल के अंत तक लांच की जाएगी। इस बाइक में 373.2 सीसी का इंजन है, जो 43.5 बीएचपी की पॉवर और 37 एनएम का टॉर्क देगा। केटीएम 390 में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।इस बाइक में टीएफटी डिस्प्ले, फुल एलईडी हेडलैंप यूनिट, छोटी विंडशील्ड, बड़े हैंडलबार जैसे फीचर मिल सकते हैं। साथ ही इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन का फीचर भी मिल सकता है। बाइक की संभावित कीमत 2.50 लाख रुपये हो सकती हैं।
3. Jawa पेराक
जावा मोटरसाइकिल अपनी नई बाइक पेराक को भारत में लांच करने की तैयार में है। वैसे कंपनी ने पेराक को जावा मोटरसाइकिल और जावा 42 के साथ ही भारत में पेश किया था। इस बाइक में 334 सीसी का इंजन लगा होगा। बाइक की कीमत 1.89 लाख रुपये हो सकती है ।