फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2018 Auto Expo Starting from 9 February, 24 Vehicles will be launch

2018 ऑटो एक्सपो: 9 फरवरी से शुरू हो रहा शो, लॉन्च होंगे 24 नए वाहन

Tue, 16 Jan 2018 11:38 AM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Tue, 16 Jan 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
2018 Auto Expo Starting from 9 February, 24 Vehicles will be launch
सांकेतिक तस्वीर
आगामी 9-14 फरवरी को आयोजित द्विवार्षिक ऑटो एक्सपो के 14वें संस्करण में 24 नए वाहन लांच हो सकते हैं और 100 से अधिक वाहनों पर से परदा उठाया जा सकता है। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक्सपो का आयोजन राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जा रहा है, जबकि कंपोनेंट शो का आयोजन 8-11 फरवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा। 
विज्ञापन


ऑटो एक्सपो 2018 का संयुक्त उद्घाटन आठ फरवरी को होगा। सोसायटी फॉर इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (सियाम) के प्रमुख सुगतो सेन ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि एक्सपो के दौरान हम 24 लांच तथा 100 से अधिक वाहनों पर से परदा उठते देखेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल के एक्सपो में बहुत कुछ होगा। पिछले साल केवल दो-तीन लांच ही हुए थे। इस दौरान, यात्री, वाणिज्यिक तथा दो पहिया वाहनों की लांचिंग के साथ ही उनके नए मॉडल से परदा उठाया जाएगा। सियाम ट्रेड फेयर ग्रुप के चेयरमैन अरुण मल्होत्रा ने बताया कि 7-8 फरवरी को 100 से अधिक उत्पादों का प्रीव्यू किया जाएगा। 
विज्ञापन


सियाम इस एक्सपो का आयोजन ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर कर रहा है। यह पूछे जाने पर कि निसान, ऑडी, फोक्सवैगन, स्कोडा, फोर्ड तथा डुकाटी जैसी कंपनियों ने इस मेगा इवेंट में हिस्सा क्यों नहीं ले रहे, सेन ने बताया कि परंपरा यही रही है कि सियाम के केवल 50 फीसदी सदस्य ही शो में हिस्सा लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed