फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   10 lakh cars of Maruti made in Suzuki Motor Gujarat Plant

सुजुकी मोटर गुजरात के कारखाने में बनाई गईं मारुति की 10 लाख कारें, 2017 में शुरू हुआ था प्रोडक्शन

Sun, 25 Oct 2020 06:54 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 25 Oct 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
10 lakh cars of Maruti made in Suzuki Motor Gujarat Plant
सुजुकी मोटर गुजरात प्लांट - फोटो : Maruti Suzuki
सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की सहायक सुजुकी मोटर गुजरात (SMG) ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। एसएमजी ने घोषणा की है कि उसके मैनुफेक्चरिंग प्लांट ने 10 लाख कारों को बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने 21 अक्टूबर, 2020 को 10 लाख यूनिट्स का आंकड़ा छुआ। एसएमजी में फरवरी 2017 में परिचालन शुरू हुआ था, जिसके केवल तीन साल और नौ महीनों में 10 लाख प्रोडक्शन का कंपनी ने आंकड़ा छू लिया है। 
विज्ञापन


10 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन करने वाली एसएमजी कंपनी की सबसे तेज उत्पादन संयंत्र बन गया है। बता दें कि सुजुकी गुजरात प्लांट हंसलपुर में स्थित है। कंपनी यहां कारों का प्रोडक्शन करती है और यहां से दूसरे देशों में उसका निर्यात भी किया जाता है।
विज्ञापन

इससे पहले Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी ऑल्टो) ने भारत में 20 साल पूरे कर लिए। लॉन्च से अब तक में इस कार के 40 लाख यूनिट्स की देश में बिक्री हो चुकी है। बता दें कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो को साल 2000 में लॉन्च किया था। साल 2004 में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। 

भारतीय बाजार में Alto को ग्राहकों का बंपर साथ मिला, जहां साल 2008 में इस कार ने 10 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। मारुति की Alto का सफर यहा थमा नहीं बल्कि, साल 2012 में इसने 20 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, साल 2016 आते-आते इस कार ने भारतीय बाजार में 30 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया।

साल 2020 मारुति की Alto के लिए बहुत खास है, क्योंकि अगस्त 2020 में इस कार ने 40 लाख बिक्री का भी आंकड़ा पार कर लिया। पिछले 16 सालों Maruti Suzuki Alto हर साल बेस्ट सेलिंग कार का खिताब अपने नाम करते आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed