फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   1.5 litre diesel engine maruti ertiga vs marazzo vs renault lodgy, comparison of best mpv in india

1.5 लीटर डीजल इंजन में अर्टिगा, मराजो और लॉजी में कौन सी एमपीवी है सबसे बेस्ट, पढ़ें कंपैरिजन

Tue, 14 May 2019 03:58 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 14 May 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
1.5 litre diesel engine maruti ertiga vs marazzo vs renault lodgy, comparison of best mpv in india
1.5 litre Maruti Ertiga vs Mahindra Marazzo Vs Renault Lodgy

मारुति सुजुकी ने अपनी एमपीवी कार अर्टिगा को हाल में 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ लांच किया है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है। हालांकि इस इंजन के साथ 90 एचपी वाला 1.3 लीटर का पुराना डीजल इंजन भी मिलेगा। वहीं अर्टिगा में पावरफुल इंजन आने के बाद मराजो और रेनी लॉजी के लिए टक्कर बढ़ गई है। जानते हैं इन तीनों का कारों का कंपैरिजन...

विज्ञापन

 

डाइमेंशन

डाइमेंशन की बात करें, तो मराजो और रेनो लॉजी के मुकाबले अर्टिगा का टर्निग रेडियस बेहद कम है। वहीं अर्टिगा में स्पेसियस केबिन के साथ दूसरे सबसे बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। वहीं लॉजी में सबसे बड़ा व्हीलबेस और सबसे बड़ा टर्निंग रेडियस 5.55 मीटर दिया गया है। वहीं इन सभी पैरामीटर में महिन्द्रा मराजो सबसे आगे है। मराजो में सबसे कम लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन, गियरबॉक्स और माइलेज

अर्टिगा में नया इंजन आने से अब यह पहले से ज्यादा पावरफुल हो गई है। वहीं इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप भी नहीं मिलेगा, जबकि पुराने 1.3 लीटर इंजन के साथ माइलेड हाइब्रिड सेटअप मिलता था। महारो और लॉजी में भी 15 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन मिलता है। हालांकि अर्टिगा का इंदजन सबसे कम 95 पीएस क पावर और 225 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि मराजो का इंजन 123 बएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। तीनों की एमपीवी गाड़ियां 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती हैं।

फ्यूल एफिशिअंसी की बात करें, तो अर्टिगा का 1.5 लीचटर का इंजन 24.20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि लॉजी 19.98 किमी प्रति लीटर. वहीं मराजो का माइलेज 17.3 किमी प्रति लीटर का है।

विज्ञापन

फीचर

सभी एमपीवी कारों के टॉप वेरियंट में लगभग सभी लेटेस्ट फीचर होते हैं। इनमें 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, कैमरे के साथ रिअर पार्किंग सेंसर मिलते हैं। हालांकि लॉजी में एपल कारपले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी का फीचर नहीं है। अर्टिगा में पुश बटन स्टार्ट और स्टॉप की फीचर मिलता है। वहीं लॉजी में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर नहीं है। सेफ्टी की बात करें, तो सबी एमपीवी गाड़ियों में डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी का फीचर मिलता है।

कीमत

अर्टिगा इस सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग एमपीवी है। वहीं इसकी कीमतें भी सबसे कम है। इसके बेस वेरियंट की कीमत 9.86 लाख रुपये है, वहीं लॉजी में केवल टॉप वेरियंट ही मिलता है। जबकि मराजो का टॉप वेरियंट इन कारों में सबसे महंगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed