{"_id":"5eb287746cb89a2b054cd83c","slug":"auto-firms-open-factory-doors-after-a-one-and-a-half-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने बाद कारखाने खोलने जा रही हैं ऑटो कंपनियां, जानिए क्या है आगे की योजाना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
डेढ़ महीने बाद कारखाने खोलने जा रही हैं ऑटो कंपनियां, जानिए क्या है आगे की योजाना
Wed, 06 May 2020 03:16 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 06 May 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद अब ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने लगभग डेढ़ महीने बाद अपने कारखाने खोलने शुरू कर दिए हैं। अब आने वाले दिनों में कंपनियां उत्पादन शुरू करने वाली हैं। Toyota Kirloskar Motor ने मंगलवार को कर्नाटक के बिदादी में अपना प्लांट खोलने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि हम काम के दौरान अपने कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (बिक्री और सेवाएं) नवीन सोनी ने कहा कि मार्केट में डोमेन जैसे स्पेयर पार्ट्स की स्पलाई बेहद जरूरी है। क्योंकि बाजारों में ग्राहकों का कुछ आवागमन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
बता दें कि ऑटो कंपनियों ने अप्रैल महीने में एक भी कार नहीं बेची है। जिसके चलते कंपनियां काफी दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि पहले कुछ दिन कंपनी अपने कर्मचारियों को ट्रेनिंग देगी और उसके बाद कंपनी अपना उत्पादन शुरू करेगी। खास बात यह है कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं पुणे स्थित Bharat Forge कंपनी ने भी महाराष्ट्र के बारामती में अपना प्लांट फिर से खोलने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि हम अपने कर्मचारियों की जांच और पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बाद अपने प्लांट को इस सप्ताह के अंत तक शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरियाई कार निर्माता Hyundai India 6 मई यानी आज से ही तमिलनाडु स्थित अपने कारखाने को शुरू करने जा रही है। वहीं दो पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि वह अपने कारखानों को जल्दी ही शुरू करने जा रहे हैं। उन्हेंने कहा कि हमारे कारखाने सोमवार से फिर से खुलेंगे और उत्पादन बुधवार से शुरू होगा। इनमें कंपनी के दो प्लांट हरियाणा के गुड़गांव और धारूहेड़ा में और एक उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित है। वहीं एक अन्य ग्लोबल पार्ट्स सेंटर (GPC) राजस्थान के नीमराना में है।
वहीं मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो और बॉश जैसी ऑटो कंपनियों के प्लांट भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इंडस्ट्रियल एग्जीक्यूटिव के अनुसार कम मांग और कुछ क्षेत्रों में शोरूम नहीं खोलने के कारण शुरुआती कुछ हफ्तों में सिर्फ 20 से 30 प्रतिशत उत्पादन ही किया जाएगा।