{"_id":"5eb100514f06d8246d02ed8c","slug":"auto-company-to-resume-operations-service-sector-still-waiting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्लांट चालू करने के लिए जल्दी में नहीं हैं ऑटो कंपनियां, कर रही हैं थोड़ा और इंतजार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
प्लांट चालू करने के लिए जल्दी में नहीं हैं ऑटो कंपनियां, कर रही हैं थोड़ा और इंतजार
Tue, 05 May 2020 11:27 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 05 May 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Honda Cars Plant India
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जारी लॉकडाउन के बीच कुछ शर्तो के साथ कंपनी निर्माता जल्द ही अपने कारखाने चालू करने की योजना बना रहे हैं। इसके चलते कुछ कंपनियों ने अपने प्लांट में रखी मशीनों को मेंटेन करना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ उद्योग कंपनियां अपने प्लांट को खोलने से पहले थोड़ा और इंतजार करने पर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन
देश की दिग्गज टू-व्हीलर वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने घोषणा की है कि वह अपने गुड़गाव प्लांट में उत्पादन फिर से शुरू करने के लिए प्रयासरत है। वहीं देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने कहा कि वह मानेसर प्लांट को फिर से शुरू करने से पहले थोड़ा और इंतजार करेगी। बता दें कि वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा ऑटो कंपनियां प्रभावित हुई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑटो कंपनियों को रोजाना 2300 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि वह अपने कारखानों को जल्दी ही शुरू करने जा रहे हैं। उन्हेंने कहा कि हमारे यह कारखाने सोमवार से फिर से खुलेंगे और उत्पादन बुधवार से शुरू होगा। इनमें कंपनी के दो प्लांट हरियाणा के गुड़गांव और धारूहेड़ा में और एक उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित है। वहीं एक अन्य ग्लोबल पार्ट्स सेंटर (GPC) राजस्थान के नीमराना में है। उम्मीद है कि होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया भी अगले सप्ताह से अपने कारखाने चालू करेगा।
वहीं अभी तक अन्य प्रमुख कंपनियों में से कोई भी अपने कारखाने चालू नहीं कर पाया है। यह कंपनियां फिलहाल मेंटेनेंस और अन्य कार्यों में लगी हैं। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के गुड़गांव जोन के उपाध्यक्ष चंदन सेनगुप्ता ने कहा कि गुड़गांव स्थित कारखाना शुरू करने के लिए हरियाणा सरकार ने अनुमति दे दी है। हालांकि उन्हें पूरी तरह से शुरू करने में थोड़ा वक्त लगेगा।