{"_id":"5e8862038ebc3e78bb34e089","slug":"auto-china-2020-motor-show-has-been-put-off-as-the-world-battles-coronavirus-crisis","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चलते ओलंपिक और विंबलडन के बाद Beijing Auto Show 2020 भी स्थगित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
कोरोना वायरस के चलते ओलंपिक और विंबलडन के बाद Beijing Auto Show 2020 भी स्थगित
Sat, 04 Apr 2020 05:31 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 04 Apr 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Auto Show
- फोटो : Social Media
भारत सहित दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते दुनियाभर में ओलंपिक जैसे बड़े बड़े इवेंट स्थगित हो रहे हैं। वहीं अब बीजिंग ऑटो शो को भी स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि यह ऑटो शो 21 अप्रैल से 31 अप्रैल तक आयोजित होना था। हालांकि आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अब इसे टाल दिया गया है। यह शो अब 26 सिंतबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजकों ने एक बयान में कहा कि COVID-19 महामारी के चलते गंभीर चुनौतियों को देखते हुए विचार विमर्श किया गया था, जिसके बाद आयोजन समिति (16वीं) ने बीजिंग इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल ( ऑटो चाइना 2020) ने इसे स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस शो का आयोजन अप्रैल में चाइना इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर (CIEC) के नए और पुराने स्थानों पर आयोजित किया जाना था। ताकि इसमें दर्शकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके। लेकिन अब इस शो का आयोजन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2020 तक किया जाएगा।
बता दें कि यह कोई पहला इवेंट्स नहीं है, जिसे रद्द किया गया है। इससे पहले भी ऐसे कई आयोजनों को कोरोनो वायरस महामारी के मद्देनजर रद्द किया गया है। रद्द करने वाले आयोजनों की एक लंबी सूची है। हाल ही में पेरिस मोटर शो 2020 और डेट्रायट मोटर शो 2020 को भी कैंसिल करना पड़ा था।