फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto China 2020 motor show has been put off as the world battles coronavirus crisis

कोरोना वायरस के चलते ओलंपिक और विंबलडन के बाद Beijing Auto Show 2020 भी स्थगित

Sat, 04 Apr 2020 05:31 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Auto China 2020 motor show has been put off as the world battles coronavirus crisis
Auto Show - फोटो : Social Media
भारत सहित दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते दुनियाभर में ओलंपिक जैसे बड़े बड़े इवेंट स्थगित हो रहे हैं। वहीं अब बीजिंग ऑटो शो को भी स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि यह ऑटो शो 21 अप्रैल से 31 अप्रैल तक आयोजित होना था। हालांकि आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अब इसे टाल दिया गया है। यह शो अब 26 सिंतबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।      
विज्ञापन

आयोजकों ने एक बयान में कहा कि COVID-19 महामारी के चलते गंभीर चुनौतियों को देखते हुए विचार विमर्श किया गया था, जिसके बाद आयोजन समिति (16वीं) ने  बीजिंग इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल ( ऑटो चाइना 2020) ने इसे स्थगित करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस शो का आयोजन अप्रैल में चाइना इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर (CIEC) के नए और पुराने स्थानों पर आयोजित किया जाना था। ताकि इसमें दर्शकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके। लेकिन अब इस शो का आयोजन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2020 तक किया जाएगा।    
विज्ञापन

बता दें कि यह कोई पहला इवेंट्स नहीं है, जिसे रद्द किया गया है। इससे पहले भी ऐसे कई आयोजनों को कोरोनो वायरस महामारी के मद्देनजर रद्द किया गया है। रद्द करने वाले आयोजनों की एक लंबी सूची है। हाल ही में पेरिस मोटर शो 2020 और डेट्रायट मोटर शो 2020 को भी कैंसिल करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed