{"_id":"6a02c0da0857c015d80d423e","slug":"audi-q9-teased-flagship-electric-doors-4d-sound-panoramic-sunroof-reveale-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज GLS को टक्कर देने आ रही है ऑडी की यह SUV: प्रीमियम फीचर्स और नए डिजाइन का हुआ खुलासा, कब होगी अनवील?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
मर्सिडीज GLS को टक्कर देने आ रही है ऑडी की यह SUV: प्रीमियम फीचर्स और नए डिजाइन का हुआ खुलासा, कब होगी अनवील?
Tue, 12 May 2026 11:26 AM IST
Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 12 May 2026 11:26 AM IST
सार
Upcoming Audi SUV 2027: ऑडी ने अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप SUV Q9 के इंटीरियर की पहली झलक दिखाई है, जिसमें टेक्नोलॉजी और लग्जरी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। इस नई इलेक्ट्रिक डोर्स, 9-सेगमेंट पैनोरमिक सनरूफ, 4D साउंड सिस्टम, मसाज सीट्स और प्रीमियम केबिन जैसे फीचर्स मिलेंगे। जानें इसके बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
Audi Q9 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : audi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Audi Q9 Features: ऑडी जल्द अपनी नई फ्लैगशिप SUV Q9 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसका इंटीरियर रिवील कर दिया है, जिसमें इलेक्ट्रिक डोर्स, 7 सीट्स, 4D साउंड सिस्टम और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यह SUV 2027 मॉडल ईयर के रूप में आएगी।
Audi SUV: क्या-क्या मिलेगा?
कंपनी का दावा है कि नई Audi Q9 को खासतौर पर फैमिली ट्रैवल, बिजनेस कम्फर्ट और लंबी यात्राओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। SUV में 7-सीटर और ऑप्शनल 6-सीटर लेआउट मिल सकता है। साथ ही मिडिल रो में बिजनेस क्लास जैसी इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट्स दी जाएंगी, जिनमें एक्टिव वेंटिलेशन और मसाज फीचर भी मिलेगा।
विज्ञापन
Electric Doors SUV: पहली बार कंपनी ने किया यह काम
इस एसयूवी की सबसे खास बात इसके इलेक्ट्रिक डोर्स हैं। पहली बार ऑडी ने सभी चार डोर्स को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाया है, इन्हें myAudi एप, की, MMI सिस्टम या सीटबेल्ट कंट्रोल से ऑपरेट किया जा सकेगा।Q9 में 1.5 वर्ग मीटर का पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा, जिसे 9 अलग-अलग सेगमेंट में कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा बैंग एंड ओलुफसेन का 4D प्रीमियम साउंड सिस्टम, 30 कलर एम्बिएंट लाइटिंग और इंटरैक्टिव लाइटिंग सिस्टम केबिन को लग्जरी लाउंज जैसा फील देगा।
Luxury 7 Seater Cars: वायरलेस चार्जिंग समेत मिलेंगी ये सुविधाएं
इस नई एसयूवी में Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग, 100W USB-C पोर्ट्स, रूफ रैक और प्रीमियम वुड व लेदर फिनिश जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। कंपनी के अनुसार ऑडी Q9 का पूरा अनावरण 29 जुलाई को होगा और इसे पेट्रोल, डीजल व हाइब्रिड इंजन ऑप्शन्स के साथ पेश किया जाएगा।