फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Audi Launches RSQ8 Performance In Indian Market Price Features Performance Delivery Details

Audi RSQ8: भारत में लॉन्च हुई Audi RSQ8 Performance, 3.6 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

Mon, 17 Feb 2025 06:55 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 06:55 PM IST
सार

Audi RSQ8 Performance अपने दमदार इंजन और जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है। यह SUV 0-100kmph की स्पीड मात्र 3.6 सेकंड में पकड़ लेती है, जो इसे सुपरकार जैसी तेज बनाती है।

विज्ञापन
Audi Launches RSQ8 Performance In Indian Market Price Features Performance Delivery Details
Audi RSQ8 Performance - फोटो : Audi India

विस्तार

ऑडी इंडिया ने अपनी हाई-परफॉर्मेंस SUV RSQ8 Performance को भारत में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी और भारत के लिए अलॉटेड सभी यूनिट्स अगले छह महीनों के लिए पूरी तरह बिक चुकी हैं।
विज्ञापन


शानदार डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर
Audi RSQ8 Performance को आठ स्टैंडर्ड और नौ एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। नई SUV में कुछ बड़े डिजाइन अपडेट किए गए हैं, जिनमें नए बंपर, शानदार अलॉय व्हील्स और अपग्रेडेड LED हेडलाइट्स शामिल हैं।
विज्ञापन


इंटीरियर की बात करें तो, ऑडी ने इसमें नई कलर थीम, अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम फिनिशिंग दी है। इसके अलावा, SUV में कई लग्जरी और टेक्नोलॉजी से भरपूर फीचर्स मौजूद हैं। इसके कुछ प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, RS बैजिंग के साथ स्पोर्टी डिजाइन, कार्बन फाइबर इन्सर्ट्स, डुअल डिजिटल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, पावर टेलगेट और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.6 सेकंड में पकड़ती है 100kmph की स्पीड
Audi RSQ8 Performance अपने दमदार इंजन और जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो 645bhp और 850Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ऑडी की मशहूर quattro ऑल-व्हील-ड्राइव टेक्नोलॉजी और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।


यह SUV 0-100kmph की स्पीड मात्र 3.6 सेकंड में पकड़ लेती है, जो इसे सुपरकार जैसी तेज बनाती है। यही नहीं, RSQ8 Performance ने 2024 में Nordschleife रेस ट्रैक पर 7 मिनट 36 सेकंड का लैप टाइम पूरा कर सबसे तेज SUV होने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

किन गाड़ियों से होगी टक्कर?
भारत में  Audi RSQ8 Performance का मुकाबला Lamborghini Urus SE, Maserati Grecale और Porsche Cayenne GTS जैसी हाई-परफॉर्मेंस SUVs से होने वाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed