फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   ather 450s may launch in india to rival honda activa tvs jupiter and other scooters, know details

Ather Electric Scooter: एक्टिवा, जुपिटर जैसे स्कूटर को चुनौती देने आ रहा एथर का सस्ता वैरिएंट, जानें डिटेल

Tue, 09 May 2023 06:51 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 09 May 2023 06:51 PM IST
सार

एथर इलेक्ट्रिक की ओर से जल्द ही नया स्कूटर भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। कंपनी किस कीमत पर और किन फीचर्स के साथ नया स्कूटर ला सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
ather 450s may launch in india to rival honda activa tvs jupiter and other scooters, know details
Ather 450X Gen3 Electric Scooter - फोटो : Ather Energy

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी एथर की ओर से भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को कब तक लाया जा सकता है और इससे किन्हें चुनौती मिल सकती है।

विज्ञापन


आएगा नया स्कूटर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एथर एनर्जी की ओर से भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्कूटर मौजूदा 450 एक्स से भी कम कीमत पर लाया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और ना ही इस बात की जानकारी मिल पाई है कि इसे कब तक पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


एथर ने करवाया ट्रेडमार्क
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से एथर 450 एस नाम के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाया जा सकता है। हाल में ही कंपनी ने नए स्कूटर के नाम को ट्रेडमार्क करवाया है। जिसके बाद से ही इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इसे मौजूदा स्कूटर के मुकाबले कम कीमत पर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान


मिलेंगे कम फीचर्स
जानकारी के मुताबिक कंपनी अगर नए स्कूटर को कम कीमत पर लाना चाहती है, तो ऐसे में नए स्कूटर में कई फीचर्स को नहीं दिया जाएगा। इससे कंपनी को कीमत कम रखने में मदद मिल पाएगी। साथ ही नए स्कूटर में बैटरी और मोटर की क्षमता भी मौजूदा मॉडल के मुकाबले कम रखने से कीमत कर रखने में मदद मिल पाएगी। इस बात की संभावना है कि जो फीचर 450 एक्स प्रो पैक वैरिएंट में मिलते हैं, उन्हें नए स्कूटर में नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

कितनी होगी कीमत
मौजूदा समय में भारतीय बाजार में होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर जैसे आईसी इंजन वाले स्कूटर की कीमत करीब 75 हजार रुपये के आस-पास से शुरू होती है। वहीं एथर की ओर से 450एक्स के सस्ते वैरिएंट की कीमत करीब 98 हजार रुपये में मिलता है। ऐसे में एथर का सबसे सस्ता वैरिएंट भी स्कूटर सेगमेंट के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्कूटर से महंगा है। इसलिए कंपनी की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेहद कम फीचर के साथ आईसी इंजन वाले स्कूटर से मुकाबला करने के लिए उतारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed