फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma distributes scooters under Pragyan Bharati scheme in Guwahati

Scooter: असम के मुख्यमंत्री ने 35,770 मेधावी छात्रों का किया सम्मान, तोहफे में दिया स्कूटर

Fri, 01 Dec 2023 01:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 01:24 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रज्ञान भारती योजना के तहत उच्च उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को एक समारोह में स्कूटर वितरित किए। गुरुवार को गुवाहाटी के खानापारा में वेटरनरी कॉलेज मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान स्कूटर डिस्ट्रीब्यूट किए।

विज्ञापन
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma distributes scooters under Pragyan Bharati scheme in Guwahati
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma distributes scooters - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रज्ञान भारती योजना के तहत उच्च उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को एक समारोह में स्कूटर वितरित किए। गुरुवार को गुवाहाटी के खानापारा में वेटरनरी कॉलेज मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान स्कूटर डिस्ट्रीब्यूट किए। महान साहित्यकार और भाषाविद् बनिकांता काकाती की स्मृति में स्थापित यह पुरस्कार अपने छठे वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस साल इस योजना के तहत 35770 छात्रों को स्कूटर दिए गए थे।
विज्ञापन


अपने संबोधन में सीएम सरमा ने शिक्षा के जरिए युवाओं को सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता पर रोशनी डाली। छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए निर्बाध सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई पहल के तहत 2023 की उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में 60 प्रतिशत और 75 प्रतिशत अंक हासिल करने वालों को स्कूटर वितरित किए गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि छात्रों के अच्छे शैक्षणिक प्रदर्शन के सम्मान में दी गई स्कूटी उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सीएम सरमा ने साहित्य, भाषा विज्ञान और सांस्कृतिक मानव विज्ञान में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करते हुए काकाती को भी श्रद्धांजलि दी। सीएम सरमा के अनुसार, मेधावी छात्रों को उनकी पढ़ाई जारी रखने में सहायता करके, सरकार काकती की विरासत का सम्मान करती है।

बाधाओं के बावजूद छात्रों को अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, मुख्यमंत्री ने छात्र समुदाय को ज्यादा मदद पहुंचाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने मुफ्त स्कूटर, पाठ्यपुस्तकें और रियायती छात्रावास शुल्क जैसे अतिरिक्त फायदों को शामिल करने के लिए प्रज्ञान भारती योजना का विस्तार करने की योजना का खुलासा किया।


वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए, असम सरकार ने 35,770 पात्र छात्रों को स्कूटर वितरित करने की योजना बनाई है। जिसमें 30,203 छात्राएं हैं जिन्होंने प्रथम श्रेणी हासिल की है और 5,567 लड़कों ने 2023 में एएचएसईसी द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed