फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ashok Leyland bags mega order for 1,400 school buses in UAE

Ashok Leyland: यूएई में अशोक लीलैंड को मिला बड़ा ऑर्डर, कंपनी ने बनाए बड़े प्लान

Wed, 31 Aug 2022 07:24 PM IST
समीर गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 31 Aug 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Ashok Leyland bags mega order for 1,400 school buses in UAE
अशोक लीलैंड - फोटो : Ashok Leyland

इंडिया में बस और ट्रक का कारोबार करने वाली कंपनी हिंदुजा ग्रुप के प्रमुख ब्रांड अशोक लीलैंड को यूएई से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को यूएई में 1,400 स्कूल बसों के लिए उन्हें ऑर्डर हासिल हुआ है जो यूएई में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। खाड़ी देश में कंपनी की ओर से स्कूल बसों की डिलीवरी की जानी है। जीसीसी निर्मित बसों के लिए ऑर्डर चेन्नई में अशोक लीलैंड के यूएई डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर, स्वैदान ट्रेडिंग - अल नबूदाह ग्रुप द्वारा किया गया है। कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि ज्यादातर बसों की डिलीवरी अमीरात ट्रांसपोर्ट और एसटीएस ग्रुप को की जाएगी। हालांकि, ऑर्डर के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया। 

विज्ञापन


 

यूएई की फैसिलिटी से होगी ऑर्डर की डिलीवरी

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी बस बनाने वाली कंपनी ने यह भी कहा कि 55-सीटर फॉल्कन बस और 32-सीटर ऑयस्टर बस - की डिलीवरी यूएई के रास अल खैमाह में अशोक लीलैंड की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी से की जाएगी। ये फैसिलिटी पूरे गल्फ कॉर्पोरेशन कांउसिल (जीसीसी) क्षेत्र में इकलौती सर्टिफाइड लोकल बस फैसिलिटी है। 

विज्ञापन

 


मेड इन यूएई हैं बसें

अशोक लीलैंड के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज हिंदुजा ने कहा कि यूएई में कंपनी के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह हमारी बसों की विश्वसनीयता, टिकाऊपन और मजबूती का सबूत है और इस भरोसे की पुष्टि करता है कि हमारे ग्राहकों का हमारी बसें स्कूली छात्रों के ट्रांसपोर्ट के लिए सबसे सुरक्षित हैं। ये प्रोडक्ट यूएई के असेंबली प्लांट में बनाए जाते हैं। इनके कॉन्सेप्ट वहीं बनाए जाते हैं। हमारे इंजीनियर्स इन्हें यूएई में ही फैक्ट्री में असेंबल करते हैं। हिंदुजा ने कहा कि इसे जीसीसी के लिए अमीराती बस - मेड इन यूएई कहना उपयुक्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इलेक्ट्रिक वाहनों को भी करेंगे लॉन्च

रास अल खैमाह प्लांट अशोक लीलैंड और रास अल खैमाह इनवेस्टमेंट अथॉरिटी का जाइंट वेंचर है और इसकी क्षमता एक साल में 4,000 बसों की है। 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से अशोक लीलैंड ने अब तक प्लांट से 25,500 बसों की डिलीवरी की है जो अफ्रीकी देशों को बसों का एक्सपोर्ट भी करती हैं। यूके से बाहर हमारी नई इलेक्ट्रिक कंपनी स्विच मोबिलिटी जीरो कॉर्बन एमिशन की हमारी आकांक्षा को पूरा करने में हमारी मदद करेगी। हम संयुक्त अरब अमीरात और जीसीसी में स्विच के विस्तार के जरिये विकास के लिए बड़े अवसर देखते हैं और जल्द ही इन बाजारों में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की उम्मीद करते हैं। 


 


यूएई के बाजार में तेजी से बढ़ रही भारतीय कंपनी

इंटरनेशनल ऑपरेशंस के प्रमुख अमनदीप सिंह ने कहा कि अशोक लीलैंड मिडल ईस्ट में सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांडों में से एक है, जिसकी यूएई के बाजार में उपस्थिति बढ़ रही है। हम यूएई की अर्थव्यवस्था में जो विकास देख रहे हैं और जो अवसर प्रदान करता है, उसे लेकर हम उत्साहित हैं। लाइट कमर्शियल व्हीकल स्पेस में अपने पोर्टफोलियो को और बढ़ाने के लिए हमारी आक्रामक योजनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed