कार पार्किंग का स्मार्ट तरीका कर देगा हैरान, Anand Mahindra भी हुए इस शख्स के फैन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के जाने माने उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा Anand Mahindra) सोशल मडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह खास तौर से सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं जो कुछ अनोखा और लीक से हट कर करते हैं या अपने दिमाग से ऐसा कुछ कर देते हैं जो दूसरों को बहुत प्रभावित करता है। इस बार ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति बहुत ही चतुराई से कम जगह में अपनी कार पार्क कर रहा है।
आनंद महिंद्रा ने किया दावा
आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए उस व्यक्ति की प्रशंसा करते हुए लिखा कि उन्होंने कुछ दिन पहले भी पंजाब में एक ऐसी ही डिवाइस का वीडियो देखा था, लेकिन यह वीडियो उससे भी आगे का है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे ज्यामितीय तरीके से समाधान करना बेहद पसंद है। मैं दावा करता हूं कि इस डिवाइस को बनाने वाला व्यक्ति बेहतरीन आइडिया से हमारी फैक्ट्री के लेआउट को और भी उपयोगी बना सकता है।
Saw a video of a similar device in Punjab some time ago. But this is one step ahead. I love the ‘geometrical’ elegance of the solution! I bet the person who designed this would be able to give us some real out-of-the-box ideas for making our factory layouts more efficient! https://t.co/5B76wTMz6q— anand mahindra (@anandmahindra) May 11, 2020
कुछ दिन पहले भी देखा था ऐसा ही वीडियो
बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक ऐसी ही वीडियो में एक शख्स बड़ी चतुराई से कम जगह में आपनी कार पार्क कर देता है। आनंद महिंद्रा ने उस वीडियो को भी साझा करते हुए उस व्यक्ति की प्रसंशा की थी।
कम जगह में ऐसा कमाल
वहीं नए वीडियो में एक व्यक्ति पहले अपनी कार को घर की दीवार के पास लाता है उसके बाद उसे रिवर्स गियर में लोहे के बने एक रैक पर चढ़ाता है। उसके बाद व्यक्ति उस कार से बाहर निकल जाता है। वह व्यक्ति रैक को धक्का मारते हुए सीढ़ी के नीचे खिसका देता है। यानी वीडियो देखकर लगता है कि उसने कितने कम स्पेस में बहुत ही अच्छे तरीके से गाड़ी को पार्क किया है। हालांकि वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है और कहां का है इसकी कोई जानकारी नहीं है।