फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Anand Mahindra shares man driving Car Viral Video

Car Viral Video: इस वीडियो को देखकर थम जाएंगी सांसें! आनंद महिंद्रा ने किया शेयर और दी सख्त हिदायत

Sat, 16 Dec 2023 10:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 10:26 PM IST
सार

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन, आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक हैरतअंगेज ड्राइविंग कौशल का एक वीडियो देखकर हैरान रह गए। इस वीडियो को देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी।

विज्ञापन
Anand Mahindra shares man driving Car Viral Video
Anand Mahindra shares Car Viral Video - फोटो : Social Media

विस्तार

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन, आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक हैरतअंगेज ड्राइविंग कौशल का एक वीडियो देखकर हैरान रह गए। इस वीडियो को देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक संकरे रास्ते पर दो वाहन आमने-सामने आते दिख रहे हैं। यह ऐसी स्थिति है जहां आम तौर पर आमने-सामने से आने वाली गाड़ी एक दूसरे का रास्ता रोके खड़ी रहती। लेकिन इस वीडियो को देखकर आप भी दांतों तले अंगुली दबा लेंगे।
विज्ञापन


लेकिन, इस संकरी सड़क पर आमने सामने से आने वाली दोनों कारों के ड्राइवरों ने निराश होने या एक दूसरे से बहस करने की बजाय समझदारी दिखाई। कार के ड्राइवरों ने इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए एक दूसरे से बात करने लगते हैं। इसके बाद जो होता है वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक चालक ड्राइविंग का असाधारण कौशल दिखाता है। वह साइड की दीवार पर चढ़ने के लिए अपनी कार को सावधानी से झुकाता है, जिससे दोनों वाहनों को सुरक्षित रूप से गुजरने के लिए पर्याप्त जगह बन जाती है। इस पैंतरे ने महिंद्रा को हैरान कर दिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले महिंद्रा ने इस वीडियो को साझा करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने किसी को भी इस तरह का स्टंट दिखाने से मना किया। क्योंकि असल जिंदगी में इसकी नकल करने से खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, "रुको, क्या? ठीक है, मुझे लगता है यह चिल्लाने-चिल्लाने से बेहतर है। लेकिन जैसा कि कहा जाता है: 'इसे घर पर मत आजमाइए।'"

वह वीडियो यहां देखें -  



इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखकर लोग भी उतने ही हैरान हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed