{"_id":"662cb052b023cd8890037c2a","slug":"american-pop-star-katy-perry-buys-tesla-cybertruck-thanked-tesla-motors-ceo-elon-musk-for-delivery-2024-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla Cybertruck: कैटी पेरी बनीं टेस्ला साइबरट्रक की मालिक, एलन मस्क को धन्यवाद देते हुए यह लिखा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Cybertruck: कैटी पेरी बनीं टेस्ला साइबरट्रक की मालिक, एलन मस्क को धन्यवाद देते हुए यह लिखा
Sat, 27 Apr 2024 01:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:29 PM IST
सार
टेस्ला साइबरट्रक किसी न किसी चीज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है। लेकिन हाल ही में यह ज्यादातर बुरी खबरों के लिए चर्चा में रही। लेकिन इस बार, अमेरिकी पॉप सनसनी कैटी पेरी की बदौलत इस ऑल-इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को ऑनलाइन लोकप्रियता मिल रही है।
विज्ञापन
Katy Perry Tesla Cybertruck
- फोटो : X/@katyperry
विस्तार
टेस्ला साइबरट्रक किसी न किसी चीज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है। लेकिन हाल ही में यह ज्यादातर बुरी खबरों के लिए चर्चा में रही। लेकिन इस बार, अमेरिकी पॉप सनसनी कैटी पेरी की बदौलत इस ऑल-इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को ऑनलाइन लोकप्रियता मिल रही है।
पेरी ने अपने गैरेज में एक नई गाड़ी को शामिल करने का एलान करने के लिए अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट का सहारा लिया। इसमें वह अपनी नई गाड़ी के बगल में खड़ी नजर आ रही हैं। कैप्शन में, गायिका ने टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलन मस्क को उन्हें टैग करके साइबरट्रक की डिलीवरी के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि, पेरी साइबरट्रक को हासिल करने वाली पहली हॉलीवुड हस्ती नहीं हैं।

Trending Videos
कैलिफोर्निया गर्ल्स की गायिका पेरी अमेरिकी सोशलाइट किम कदार्शियां, टॉक शो होस्ट जे लेनो, बास्केटबॉल खिलाड़ी एंथनी एडवर्ड्स और अन्य समकालीन पॉप स्टार्स जैसे जस्टिन बीबर, जे जेड और लेडी गागा जैसी सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
thx for the delivery @elonmusk #idol pic.twitter.com/nKB8Dqwig4
— KATY PERRY (@katyperry) April 23, 2024
विज्ञापन
टेस्ला साइबरट्रक की कीमत
टेस्ला ने पहली बार 2019 में साइबरट्रक को एक कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया था। जबकि इसका उत्पादन पिछले साल कुछ समय पहले शुरू हुआ था। अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने नवंबर 2023 से साइबरट्रक की डिलीवरी शुरू की। एनएचटीएसए (नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन) के आंकड़ों के अनुसार, तब से टेस्ला ने 17 अप्रैल 2024 तक बैटरी से चलने वाले पिकअप ट्रक की 3,878 यूनिट्स डिलीवर की हैं।

Tesla Cybertruck
- फोटो : Tesla
टेस्ला साइबरट्रक को तीन अलग-अलग ट्रिम्स में पेश करती है - एक बेस-स्पेक सिंगल-मोटर रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट, एक डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) वैरिएंट और एक ट्रिपल-मोटर एडब्ल्यूडी सिस्टम। इस पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक की कीमत 61,000 से 100,000 डॉलर (लगभग 51 लाख रुपये से 83.33 लाख रुपये) के बीच है।
स्पीड और रेंज
वर्चुअल वर्ल्ड में इसके प्रचार के बावजूद, हाल के महीनों में सामने आ रही कई समस्याओं के लिए टेस्ला साइबर ट्रक को विरोध का सामना करना पड़ा है। सबसे ताजा घटनाक्रम यह है कि संघीय सुरक्षा नियामकों द्वारा वाहन के एक्सीलेरेटर पेडल में खराबी को लेकर कंपनी से संपर्क करने के बाद टेस्ला ने सभी साइबरट्रकों को वापस मंगा लिया है। रिपोर्टों के अनुसार, साइबरट्रक के सभी नए ऑर्डर या तो रोक दिए गए हैं या रद्द कर दिए गए हैं।

अमेरिकी कार बाजार पर इस समय फोर्ड F150 पिकअप ट्रक का राज है। जो कि कुल मिलाकर अमेरिका में सबसे ज्यादा बिकने वाला वाहन है। साइबरट्रक के मुख्य आकर्षण में 547 किमी तक की अधिकतम रेंज, 209 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड और सिर्फ 2.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे का सबसे तेज एक्सलीरेशन शामिल है।