फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Amazon Zoox Robotaxi under scanner in America after two of its vehicles had rear-end crash

Zoox Robotaxi: अमेजन की रोबोटैक्सी जूक्स अमेरिका में जांच के दायरे में, रियर-एंड क्रैश की हुई दो घटनाएं

Tue, 14 May 2024 01:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 01:51 PM IST
सार

नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन जांच दुर्घटनाओं के दौरान कंपनी की ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्टम के परफॉर्मेंस पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही यह पैदल चलने वालों और अन्य कमजोर सड़क यूजर्स के आसपास क्रॉस्वॉक में कैसा व्यवहार करती है, इस पर भी ध्यान देगी।

विज्ञापन
Amazon Zoox Robotaxi under scanner in America after two of its vehicles had rear-end crash
Amazon Zoox Robotaxi - फोटो : Zoox

विस्तार

अमेरिका की सरकारी राजमार्ग सुरक्षा एजेंसी द्वारा अमेजन की सेल्फ-ड्राइविंग रोबोटैक्सी यूनिट की जांच की जा रही है। क्योंकि उसके दो वाहनों ने अचानक ब्रेक लगा दिया और मोटरसाइकिल सवारों ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए दस्तावेजों में कहा है कि वह Zoox (जूक्स) द्वारा विकसित ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्टम का मूल्यांकन करेगा।
विज्ञापन


दोनों दुर्घटनाएं दिन के समय हुईं और मोटरसाइकिल सवारों को मामूली चोटें आईं। एजेंसी ने पुष्टि की है कि दोनों मामलों में, दुर्घटनाओं से पहले अमेजन के प्रत्येक वाहन ऑटोनॉमस मोड में चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी ने कहा कि जांच दुर्घटनाओं के दौरान कंपनी की ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्टम के प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही यह पैदल चलने वालों और अन्य कमजोर सड़क उपयोगकर्ताओं के आसपास क्रॉस्वॉक में कैसा व्यवहार करती है, इस पर भी ध्यान देगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, जूक्स से टिप्पणी मांगने के लिए सोमवार को एक मैसेज भेजा गया था।

2021 में ऑटोमेटेड वाहन कंपनियों को जारी किए गए एक आदेश के तहत जूक्स ने दुर्घटनाओं की सूचना दी।

अमेजन ने जून 2020 में जूक्स का अधिग्रहण किया था। विश्लेषकों का अनुमान है कि यह राशि 1 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा थी। 2023 में फोस्टर सिटी, कैलिफोर्निया की कंपनी ने कहा कि उसके अनोखे दिखने वाले फोर-सीटर शटल ने दो जूक्स बिल्डिंग के बीच एक मील-लंबे (1.6 किलोमीटर) रूट पर खुद चलाकर कर्मचारियों को सार्वजनिक सड़कों पर ले गई थी।

बाद में कंपनी ने विशेष रूप से अपने कर्मचारियों के लिए एक शटल सर्विस शुरू करने की योजना बनाई। विश्लेषकों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि अमेजन ऑटोनॉमस डिलीवरी के लिए जूक्स सिस्टम का इस्तेमाल करेगा।

जूक्स वाहनों में स्टीयरिंग व्हील या पैडल नहीं होते हैं। कैरेज स्टाइल के इस वाहन के इंटीरियर में दो बेंच हैं जो एक दूसरे के सामने हैं। इसकी लंबाई 12 फीट (3.7 मीटर) से कम है, जो एक स्टैंडर्ड मिनी कूपर से लगभग एक फुट छोटा है और 35 मील प्रति घंटे (56 किलोमीटर प्रति घंटा) तक की यात्रा कर सकता है।

जूक्स पहले से ही NHTSA द्वारा जांच के दायरे में था। मार्च 2022 में एजेंसी ने कंपनी के इस प्रमाणपत्र की जांच शुरू की कि क्या उसका वाहन मोटर वाहनों के लिए संघीय सुरक्षा मानकों को पूरा करता है।

एजेंसी ने उस समय कहा था कि वह इस बात की जांच करेगी कि क्या जूक्स ने यह निर्धारित करने के लिए अपनी खुद की परीक्षण प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया था कि रोबोटैक्सी के अनोखे स्पेसिफिकेशंस के कारण कुछ संघीय मानक लागू नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed