फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Amazon launches new dashboard camera dash cam for car amazon news in hindi

Car Camera: अमेजन ने लॉन्च किया नया डैशबोर्ड कैमरा, रोकेगा कार की चोरी, जानें खूबियां

Fri, 06 Jan 2023 10:26 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 10:26 AM IST
सार

Amazon.com Inc. के Ring (रिंग) डिवीजन ने अपना पहला कार डैशबोर्ड कैमरा पेश किया, जो घरेलू सुरक्षा से इतर एक एक नई श्रेणी का आगाज करता है। कंपनी ने लास वेगास में CES (सीईएस) कॉन्फ्रेंस में कहा, रिंग कार कैम नामक डिवाइस वाहन के अंदर और बाहर दोनों जगह की रिकॉर्डिंग कर सकता है।

विज्ञापन
Amazon launches new dashboard camera dash cam for car amazon news in hindi
Ring Car Camera - फोटो : Ring

विस्तार

Amazon.com Inc. के Ring (रिंग) डिवीजन ने दो साल की देरी के बाद अपना पहला कार डैशबोर्ड कैमरा पेश किया, जो घरेलू सुरक्षा से इतर एक एक नई श्रेणी का आगाज करता है। कंपनी ने गुरुवार को लास वेगास में CES (सीईएस) कॉन्फ्रेंस में कहा, रिंग कार कैम नामक डिवाइस वाहन के अंदर और बाहर दोनों जगह की रिकॉर्डिंग कर सकता है। कैमरा में वाहन के भीतर किसी हरकत और बाहरी गड़बड़ी का पता लगाने के लिए सेंसर भी हैं, जैसे कि जब कार को टक्कर मार दी जाती है या तोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन


इस डेब्यू के रिंग का विस्तार हुआ है जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अमेजन ने इसका अधिग्रहण 2018 में किया था। इस कैमरा के एक वर्जन को पहली बार 2020 में पेश किया गया था। कंपनी ने स्मार्ट डोरबेल और घर की सुरक्षा से जुड़े कैमरे बेचने के वर्षों के बाद ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक नया तरीका इजाद किया है।
विज्ञापन


क्या है खूबियां
मॉनिटर Ring app (रिंग एप) के साथ काम करता है, जिससे यूजर्स लाइव वीडियो फीड देख सकते हैं और साथ ही दो-तरफा ऑडियो के साथ बातचीत कर सकते हैं। सेंसर को ट्रिगर करने के मामले में एप को अलर्ट भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेजन ने अपने उत्पादों को कारों में लाने के लिए एक व्यापक प्रयास किया है, यह शर्त लगाते हुए कि इंटरनेट से जुड़े वाहन और एक्सेसरीज एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट की पहुंच बढ़ाने और Alphabet Inc. (अल्फाबेट इंक) और Apple Inc. (एप्पल इंक) स्मार्टफोन की ड्राइविंग-केंद्रित फीचर्स को टक्कर देंगे। अमेजन Echo Auto (इको ऑटो) नाम का एक उपकरण बेचता है, जो एलेक्सा को डैशबोर्ड पर रखता है, और इसने कार इंटरटेनमेंट सिस्टम के भीतर सॉफ्टवेयर को एम्बेड करने के लिए फोर्ड मोटर कंपनी जैसे वाहन निर्माताओं के साथ सौदे किए हैं।

फीचर्स
एक इंटरव्यू में, Ring के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जोश रोथ ने कहा कि नए डैश-कैम डिवाइस में एक प्राइवेसी शटर है जो कार के अंदर ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग को डिसेबल कर सकता है। यह टेस्ला इंक के सेंट्री मोड की तरह इस्तेमाल किया सकता है, जो कार दुर्घटनाओं जैसी बाहरी घटनाओं को रिकॉर्ड कर सकता है। रिंग ने कार कनेक्ट डिवाइस के लिए 2020 में योजनाओं की घोषणा की थी जो टेस्ला को रिंग ऐप पर अपना वीडियो फीड भेजने की अनुमति देगी, लेकिन रोथ ने कहा कि इस फीचर को कैंसल कर दिया गया है।

रिकॉर्डिंग स्टोरेज
Car Cam (कार कैम) पावर के लिए वाहन के OBD-II पोर्ट में प्लग-इन किया जा सकता है और स्टिकर के जरिए विंडशील्ड से जुड़ता है। डिवाइस सात घंटे के कैमरा फुटेज को स्टोर कर सकता है और फिर इसे वाई-फाई के जरिए फोन में सिंक कर सकता है। रिंग एलटीई नेटवर्क एक्सेस को चालू करने के लिए 6 डॉलर-प्रति-माह या 60 डॉलर-प्रति-वर्ष की योजना भी पेश कर रहा है, जो बिना वाई-फाई कनेक्शन के अलर्ट और नोटिफिकेशन भेजेगा और वीडियो को ऑटोमैटिक रूप से क्लाउड पर स्टोर कर देगा।

कार के कैमरे में एलेक्सा के जरिए लिमिटेड वॉयस कंट्रोल है, जो इसे कुछ परिस्थितियों के दौरान रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए ट्रिगर कर सकता है, जैसे जब ट्रैफिक रूक जाता है। 

कितनी है कीमत
कंपनी यह खुलासा नहीं करेगी कि इस उत्पाद को लाने में दो साल से ज्यादा की देरी क्यों हुई। हालांकि उसने इतना ही कहा कि उसे ऐसा नहीं लगा कि कैमरा बाजार के लिए तैयार था। रिंग ने दो साल पहले कार अलार्म की योजना का भी एलान किया था, लेकिन अब कह रही है कि उसे फिलहाल रोका गया है। 

इस नए डिवाइस की डिलीवरी फरवरी में 250 डॉलर की कीमत पर शुरू होने वाली है। लेकिन गुरुवार से शुरू होने वाली बुकिंग में ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 200 डॉलर होगी। रिंग ने कहा कि लॉन्च शुरुआत में सिर्फ अमेरिका के लिए होगा। कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि अन्य बाजारों में इसकी बिक्री कब शुरू की जाएगी। 


कंपनी अपने Peephole Cam (पीपहोल कैम) को भी वापस ला रही है। यह एक वीडियो डोरबेल है जो दरवाजे के पीपहोल में लगाया जाता है। इस एक्सेसरी की बिक्री भी गुरुवार से शुरू हो रही है, जिसकी कीमत 130 डॉलर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed