फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   alibaba one wheel electric motorcycle one wheel electric motor bike Chinese e-commerce group Alibaba one wheel e bike electric vehicles

होश उड़ा देगी यह इलेक्ट्रिक बाइक: जानें एक-पहिये वाली ईवी की कीमत, वीडियो में देखें कैसे चलती है

Fri, 26 Mar 2021 06:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 26 Mar 2021 06:06 PM IST
सार

इस बाइक को आगे बढ़ाने के लिए सामने की ओर झुकना पड़ता है और पीछे की ओर झुकने से बाइक की रफ्तार कम हो जाती है। यह बाइक कैसे काम करती है इसे आप इसे वीडियो के जरिए समझ सकते हैं। 

विज्ञापन
alibaba one wheel electric motorcycle one wheel electric motor bike Chinese e-commerce group Alibaba one wheel e bike electric vehicles
Alibaba One Wheel Electric Bike - फोटो : Alibaba

विस्तार

दोपहिया वाले बाइक या स्कूटर तो आपने बहुत देखे होंगे। लेकिन क्या आपने कभी एक पहिये वाली बाइक देखी है। चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स ग्रुप Alibaba (अलीबाबा) ने काफी अजीब दिखने वाली एक-पहिये वाली इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है। इससे पहले एक-पहिये वाला कोई वाहन आपने सर्कस में जरूर देखा होगा। लेकिन अब इस सड़कों पर दौड़ती देख सकेंगे और खुद चला भी सकेंगे। 
विज्ञापन

अलीबाबा की पेशकश

इलेक्ट्रिक वाहन का बाजार दुनियाभर में काफी तेजी से बढ़ा रहा है। इसे देखते हुए अलीबाबा ने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में भी शुरुआत कर दी है। इस दिग्गज समूह ने हाल ही में चीन की सरकारी ऑटोमोबाइल कंपनी SAIC के साथ मिलकर एक नई इलेक्ट्रिक कार पेश करने की भी घोषणा की है। इस इलेक्ट्रिक कार की खासियत यह होगी कि इसमें वायरलेस चार्जिंग होगी। यानी कार की बैटरी को बिना तार के चार्ज किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक का डिजाइन

जैसा कि इस नई एक-पहिये वाल बाइक की तस्वीर को देखकर पता चलता है, इसमें एक पारंपरिक स्टील ट्रेलिस फ्रेम और एक फॉक्स फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक की टैंक के डिजाइन से यह एक डुकाटी मॉन्स्टर जैसा फील देती है। बाइक में लाल रंग का ट्रेलिस फ्रेम इसे कुछ कोणों से काफी मस्कुलर लुक देता है। खास बात तो यह है कि इस बाइक में एक रियर पिलियन सीट भी दी गई है। लेकिन इस सीट का उपयोग क्या होगा, एक पर बड़ा सवाल है। 
विज्ञापन

टॉप स्पीड और वजन

इस सिंगल-व्हील इलेक्ट्रिक व्हीकल में दिया गया इलेक्ट्रिक मोटर 2,000 watt का पावर जेनरेट करता है। इस बाइक की टॉप स्पीड 48 किलोमीटर प्रति घंटा है। चूंकि इस बाइक में कोई दूसरा पहिया नहीं है, इसलिए अभी यह कहना मुश्किल होगा कि फास्ट लेन में यह बाइक कितनी स्थिरता से चलेगी। बता दें कि इस बाइक का वजह सिर्फ 88 पौंड (40 किलोग्राम) है। जिससे यह साइकिल के बाद परिवहन का सबसे हल्का साधन होगा। 

बैटरी और ड्राइविंग रेंज

इस इलेक्ट्रिक बाइक में पैनासोनिक बैटरी पैक मिलता है। यह बैटरी फुल चार्जिंग पर 60 से 100 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। कंपनी के मुताबिक इस बैटरी को चार्ज करने में 3 से 12 घंटे लगते हैं।

देखें वीडियो

इस बाइक को आगे बढ़ाने के लिए सामने की ओर झुकना पड़ता है और पीछे की ओर झुकने से बाइक की रफ्तार कम हो जाती है। यह बाइक कैसे काम करती है इसे आप इस वीडियो के जरिए समझ सकते हैं। 



 

कीमत

इस एक-पहिये वाल इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1,500 डॉलर है। जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 1.09 लाख रुपये के बराबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed