फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   According to Fada How many vehicles were sold across the country during 42 days festive season, know details

Vehicle Sales: फेस्टिव सीजन के दौरान देशभर में हुई कितने वाहनों की बिक्री, फाडा ने दी जानकारी

Tue, 28 Nov 2023 10:56 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 28 Nov 2023 10:56 AM IST
सार

अक्तूबर और नवंबर के फेस्टिव सीजन के दौरान देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी फाडा की ओर से दी गई है। बीते फेस्टिव सीजन में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
According to Fada How many vehicles were sold across the country during 42 days festive season, know details
नई कार की डिलीवरी - फोटो : Social

विस्तार

भारत में हर साल अक्तूबर और नवंबर के बीच फेस्टिव सीजन में सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि फाडा के मुताबिक देशभर में 42 दिनों के फेस्टिव सीजन के दौरान किस सेगमेंट के कितने वाहनों की कुल बिक्री हुई है।

विज्ञापन


हुई कितनी बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से जानकारी दी गई है कि बीते फेस्टिव सीजन के दौरान कुल 42 दिनों में देशभर में लाखों वाहनों की बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक करीब 38 लाख वाहनों को सिर्फ 42 दिनों में खरीदा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी हुई दो पहिया की बिक्री
फाडा के मुताबिक बीते 42 दिनों के फस्टिव सीजन के दौरान देशभर में कुल 2893107 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में 20.71 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साल 2022 के फेसटिव सीजन के दौरान 2396665 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी।


यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

यात्री वाहनों की कितनी बिक्री
फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नवरात्रि, दशहरा और दीवाली के दौरान देशभर में 547246 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री देशभर में हुई है। जबकि पिछले साल के फेस्टिव के दौरान 496047 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यात्री वाहनों की बिक्री में 10.32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

अन्य सेगमेंट का रहा हाल
रिपोर्ट के मुताबिक तीन पहिया वाहनों की कुल बिक्री 142875 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर तीन पहिया वाहनों की बिक्री में 41.39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री में 8.11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 123784 यूनिट्स बिक्री हुई। जबकि ट्रैक्टर सेगमेंट में 0.44 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ दर्ज हुई और 86572 यूनिट्स की कुल बिक्री हुई।
 

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed