फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   70 parcent Indians to avoid public transport and 62 parcent to ditch Ola Uber: Survey

लॉकडाउन के बाद बहुत कुछ बदलेगा, 70 फीसदी भारतीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट से करेंगे परहेज: सर्वे

Sat, 16 May 2020 07:46 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 16 May 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
70 parcent Indians to avoid public transport and 62 parcent to ditch Ola Uber: Survey
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
लॉकडाउन में काफी कुछ बदल गया है। मार्केट रिसर्च एंड एनालिसिस फर्म वैलोसिटी एमआर ने एक सर्वे किया है जिसमें लॉकडाउन और वायरस के बाद की दुनिया काफी बदली हुई नजर आ रही है। सर्वे के मुताबिक लॉकडाउन खत्म होने के बाद 70 फीसदी भारतीय लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करेंगे। जबकि करीब 62 फीसदी लोग ओला और उबर से भी आना जाना छोड़ देंगे।   
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग पर फोकस

लॉकडाउन के बाद शॉपिंग करने का तरीका भी बदल जाएगा। 71 फीसदी लोग मॉल्स और बड़े बाजारों में खरीदारी करना कम कर देंगे जबकि 80 फीसदी लोगों का कहना है कि वह ऑनलाइन शॉपिंग पर ही फोकस करेंगे। इस सर्वे के मुताबिक 50 फीसदी लोगों का मानना है कि देश में बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी होगी वहीं 53 फीसदी लोगों का मानना है कि प्राइवेट सेक्टर में जॉब सिक्युरिटी की कमी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का आगे भी सख्ती से पालन

वैलोसिटी एमआर के सीईओ जैसल शाह ने कहा कि हमारी रिसर्च में सामने आया है अगले 6 महीने से 1 साल तक 47 फीसदी लोग म्यूचुअल फंड में जबकि शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों की संख्या करीब 33 प्रतिशत होगी। वहीं उन्होंने कहा कि 30 फीसदी लोग सोने में पैसा लगाएंगे। सर्वे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने संबंधी सवाल भी पूछे गए। इस दौरान 77 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इसका इस्तेमाल जारी रखेंगे। ऐसे सवालों पर 57 फीसदी लोगों ने कहा कि वह हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का आगे भी सख्ती से पालन करेंगे। 
विज्ञापन

बदलने वाला है बहुत कुछ

रिपोर्ट के मुताबिक वायरस और लॉकडाउन के बाद कई अन्य तरके भी बदल जाएंगे। सर्वे में 90 फीसदी लोगों का कहना है कि वह एटीएम और बैंकों से सीधी नकदी निकालने के बजाय डिजिटल पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल करेंगे। बता दें कि यह सर्वे अप्रैल में किया गया था और इसमें तीन हजार लोगों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed