{"_id":"64ff16967ca8df533504af52","slug":"400cc-new-bike-launched-in-india-know-specs-features-details-2023-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"400cc New Bike Launch: 400 सीसी सेगमेंट में सबसे पावरफुल बाइक हुई लॉन्च, जानें फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
400cc New Bike Launch: 400 सीसी सेगमेंट में सबसे पावरफुल बाइक हुई लॉन्च, जानें फीचर्स
Mon, 11 Sep 2023 07:01 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 07:01 PM IST
सार
Kawasaki (कावासाकी) ने सोमवार को भारतीय बाजार में Ninja ZX-4R (निंजा ZX-4R) को लॉन्च कर दिया। हाई परफॉर्मेंस वाली फुली-फेयर्ड मोटरसाइकिल पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में भारत में आती है, जिसकी वजह से इसकी कीमत ज्यादा होती है।
विज्ञापन
Kawasaki Ninja ZX-4R
- फोटो : Kawasaki
विस्तार
Kawasaki (कावासाकी) ने सोमवार को भारतीय बाजार में Ninja ZX-4R (निंजा ZX-4R) को लॉन्च कर दिया। हाई परफॉर्मेंस वाली फुली-फेयर्ड मोटरसाइकिल पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में भारत में आती है, जिसकी वजह से इसकी कीमत ज्यादा होती है। कंपनी की भारतीय लाइनअप में यह स्पोर्ट्स बाइक निंजा 650 और निंजा 400 के बीच पोजिशन की गई है। कावासाकी ने कहा है कि बाइक की डिलीवरी त्योहारी सीजन से ठीक पहले अक्तूबर के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।
कलर ऑप्शन
Kawasaki Ninja ZX-4R (कावासाकी निंजा ZX-4R) एक ही वैरिएंट में उपलब्ध है और यह सिर्फ एक ही रंग मेटालिक स्पार्क ब्लैक में आती है। कावासाकी इंडिया के पोर्टफोलियो में अन्य मॉडलों की तरह, यह भी रेसिंग डीएनए लेकर आती है। निर्माता का दावा है कि निंजा ZX-4R एक हैंडलिंग कैरेक्टर प्रदान करता है जो कंपनी के अन्य मॉडल्स, निंजा ZX-10R और Ninjz ZX-6R के समान है।
विज्ञापन
कलर ऑप्शन
Kawasaki Ninja ZX-4R (कावासाकी निंजा ZX-4R) एक ही वैरिएंट में उपलब्ध है और यह सिर्फ एक ही रंग मेटालिक स्पार्क ब्लैक में आती है। कावासाकी इंडिया के पोर्टफोलियो में अन्य मॉडलों की तरह, यह भी रेसिंग डीएनए लेकर आती है। निर्माता का दावा है कि निंजा ZX-4R एक हैंडलिंग कैरेक्टर प्रदान करता है जो कंपनी के अन्य मॉडल्स, निंजा ZX-10R और Ninjz ZX-6R के समान है।
विज्ञापन
Kawasaki Ninja ZX-4R
- फोटो : Kawasaki
इंजन पावर
आक्रामक लुक वाली इस स्पोर्ट्स बाइक में 399 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इन-लाइन 4 इंजन मिलता है जो स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह इंजन 14,500 आरपीएम पर 76 बीएचपी का अधिकतम पावर देता है, जिसे 79 बीएचपी तक बढ़ाया जा सकता है। इंजन 13,000 आरपीएम पर 39 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इसे 400 सीसी सेगमेंट में सबसे पावरफुल मॉडल बनाता है।
लुक और डिजाइन
बाइक को शार्प और तराशा हुआ लुक मिलता है और इसमें डुअल ऑल-एलईडी हेडलैंप और निंजा ZX-10R-प्रेरित टेललाइट जैसे डिजाइन एलिमेंट्स हैं। टर्न इंडिकेटर भी एलईडी यूनिट्स के रूप में आते हैं। यह फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंटीग्रेटेड राइडिंग मोड - स्पोर्ट, रोड, रेन या राइडर के साथ आता है। कावासाकी का दावा है कि ये अलग-अलग मोड राइडिंग की स्थिति के मुताबिक ट्रैक्शन कंट्रोल और पावर मोड के लेवल को चुनना आसान बनाते हैं।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सस्पेंशन ड्यूटी के लिए इसमें पूरी तरह से एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क्स और रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। हाई-टेंसिल ट्रेलिस फ्रेम पर बनी यह बाइक डुअल 290 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक और 220 मिमी रियर डिस्क ब्रेक से लैस है, जिसे डुअल-चैनल एबीएस के साथ जोड़ा गया है। यह 17 इंच के अलॉय व्हील पर चलती है।