फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   3rd party insurance cover to be mandatory for buying new vehicles

वाहन खरीदना हुआ महंगा, जरूरी होगा थर्ड पार्टी इन्श्योरेंस खरीदना

Wed, 22 Mar 2017 04:32 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Wed, 22 Mar 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
3rd party insurance cover to be mandatory for buying new vehicles

अब नया दोपहिया या चार पहिया वाहन खरीदने वालों के लिए 3 या फिर 5 साल के लिए थर्ड पार्टी इन्श्योरेंस लेना जरूरी होगा। इसके लिए जनरल इन्श्योरेंस काउंसिल (जीआईसी) एक पॉलिसी लेकर के आ रही है। इस पॉलिसी को 1 अप्रैल से लागू किया जा सकता है। 

विज्ञापन


थर्ड पार्टी के अलावा भी जारी रहेगी अन्य इन्श्योरेंस पॉलिसियां

अभी किसी भी तरह का वाहन खरीदने पर इन्श्योरेंस लेना जरूरी होता है। इन्श्योरेंस पॉलिसी तीन तरह की होती है जिसमें थर्ड पार्टी, खुद का जोखिम और विस्तृत पॉलिसी होती है। जीआईसी ने कहा कि वाहन स्वामी थर्ड पार्टी के अलावा इन पॉलिसियों को ले सकेंगे। 

विज्ञापन

केवल एक-तिहाई लोग ही लेते हैं थर्ड पार्टी इन्श्योरेंस

3rd party insurance cover to be mandatory for buying new vehicles

इन्श्योरेंस रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा) और जीआईसी ने बताया कि अभी देश में केवल एक-तिहाई लोग ही एक थर्ड पार्टी इन्श्योरेंस लेते हैं। इरडा और जीआईसी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा सड़क सुरक्षा पर गठित कमेटी को अपने यह सुझाव दे दिए हैं।

अभी देश में जितनी गाड़ियां चल रही हैं उनमें से 45 फीसदी बिना इन्श्योरेंस के चल रही हैं। ऐसे में इन गाड़ियों में जब हादसा होता है तो कंपनियां किसी प्रकार का कोई क्लेम नहीं दे पाती हैं। 

60 फीसदी दोपहिया वाहन चालक नहीं लेते इन्श्योरेंस

रिपोर्ट के अनुसार 60 फीसदी दोपहिया वाहन चालक भी इन्श्योरेंस नहीं लेते हैं, जबकि हर चोथी सड़क दुर्घटना पर में ऐसे लोग शिकार होते हैं। जीआईसी के अनुसार दिसंबर के अंत तक 14 करोड़ वाहनों में केवल 8 करोड़ वाहन ही इन्श्योरेंस कवर लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed