फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2027 Triumph Tiger 900, Tiger 1200 Previewed: Unveil Dates Announced, India Launch Expected H1 2027

नई Tiger 900 और Tiger 1200 से उठा पर्दा: दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ जल्द होंगी पेश, जानें लाॅन्च डेट

Wed, 07 Oct 2026 11:10 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 07 Oct 2026 11:10 AM IST
सार

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने अपनी लोकप्रिय एडवेंचर बाइक्स 2027 Tiger 900 और Tiger 1200 की पहली झलक दिखा दी है। दोनों बाइक्स को नए डिजाइन, ज्यादा रिफाइंड और पावरफुल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इनमें एडवांस सस्पेंशन और नई तकनीक भी देखने को मिलेगी। कंपनी ने दोनों बाइक्स के ग्लोबल अनवील की तारीखों का भी एलान कर दिया है। नई Tiger 900 और Tiger 1200 कब दस्तक देंगी और इनमें क्या-क्या खास मिलेगा? आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
2027 Triumph Tiger 900, Tiger 1200 Previewed: Unveil Dates Announced, India Launch Expected H1 2027
जल्द दस्तक देंगी नई Tiger 900 और Tiger 1200 - फोटो : triumphmotorcycles

विस्तार

ट्रायम्फ ने अपनी एडवेंचर बाइक रेंज को अपडेट करने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने 2027 Tiger 900 और Tiger 1200 की फर्स्ट-लुक इमेज जारी कर दी हैं। दोनों बाइक्स को नए डिजाइन, अपडेटेड इंजन और नई तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, ट्रायम्फ टाइगर 1200 का अनावरण 27 अक्तूबर को होगा, जबकि टाइगर 900 को 15 दिसंबर 2026 को पेश किया जाएगा। दोनों मॉडल के भारत में 2027 की पहली छमाही में आने की उम्मीद है। ऐसे में अगर आप मौजूदा टाइगर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो नए मॉडल का इंतजार करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन


कब पेश होंगी नई टाइगर 900 और टाइगर 1200?
ट्रायम्फ अगले कुछ महीनों में चार नए मॉडल पेश करने की तैयारी में है। इनमें से बोनविले T40 को कंपनी पहले ही पेश कर चुकी है। इसके बाद टाइगर 1200 को 27 अक्तूबर 2026, Street Triple 798 को 17 नवंबर 2026 और Tiger 900 को 15 दिसंबर 2026 को ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। टाइगर 1200 को EICMA में भी प्रदर्शित किया जा सकता है। 2027 मॉडल सीरीज में टाइगर1200 और टाइगर 900 ट्रायम्फ के दो अहम अपडेटेड मॉडल होंगे।
विज्ञापन


नई ट्रायम्फ टाइगर 1200 में क्या बदलेगा?
 2027 टाइगर 1200 को कंपनी नए लुक और बेहतर रिफाइनमेंट के साथ पेश करेगी। इसमें अपडेटेड 1200cc ट्रिपल इंजन, बेहतर राइडर टेक्नोलॉजी और Triumph की अब तक की सबसे एडवांस सस्पेंशन तकनीक मिलने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा भारत-स्पेक टाइगर 1200 में 1,160cc ट्रिपल इंजन मिलता है। यह इंजन 148 bhp की पावर और 130 Nm का टॉर्क पैदा करता है। बाइक में फिलहाल सेमी-एक्टिव सस्पेंशन दिया जाता है।
नए मॉडल में बदलाव सिर्फ पावर के आंकड़ों तक सीमित रहने की उम्मीद नहीं है। कंपनी का ज्यादा फोकस रिफाइनमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स को बेहतर करने पर नजर आ रहा है। इससे लंबी दूरी की राइडिंग करने वाले लोगों को फायदा मिल सकता है।

टाइगर 1200 में कितना बढ़ सकता है प्रदर्शन?
फिलहाल ट्रायम्फ ने नई टाइगर 1200 के पावर और टॉर्क के पूरे आंकड़े जारी नहीं किए हैं। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि नई बाइक मौजूदा मॉडल से कितनी ज्यादा पावरफुल होगी। हालांकि, अपडेटेड इंजन और बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ बाइक के ओवरऑल राइडिंग एक्सपीरियंस में सुधार की उम्मीद है।

नई ट्रायम्फ टाइगर 900 में भी बड़े बदलाव
टाइगर 900 को भी 2027 मॉडल के लिए कई बड़े अपडेट मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने इसमें ज्यादा पावरफुल और रिफाइंड इंजन, अपग्रेडेड चेसिस, बेहतर राइडर टेक्नोलॉजी और स्टैंडर्ड के तौर पर नेक्स्ट-जेनरेशन कनेक्टिविटी की पुष्टि की है। मौजूदा भारत-स्पेक टाइगर 900 में 888cc ट्रिपल इंजन मिलता है, जो 106 bhp की पावर देता है।
नई बाइक में अतिरिक्त पावर सिर्फ इंजन ट्यूनिंग से आएगी या इंजन की क्षमता में भी बदलाव किया जाएगा, इसकी जानकारी ट्रायम्फ ने अभी नहीं दी है। नई टाइगर 900 के पूरे स्पेसिफिकेशन 15 दिसंबर को सामने आएंगे।

भारत में कब आएंगी दोनों बाइक्स?
हालांकि ट्रायम्फ की ओर से अभी तक भारत में इसे लॉन्च को लेकर आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, दोनों बाइक्स के अंतरराष्ट्रीय रोलआउट के बाद 2027 की पहली छमाही में भारत आने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि भारतीय ग्राहकों को नई टाइगर 900 और टाइगर 1200 के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है।

कितनी हो सकती है कीमत?
भारत में नई टाइगर 1200 और टाइगर 900 की कीमत अभी कंपनी ने घोषित नहीं की है। मौजूदा अनुमान के मुताबिक ट्रायम्फ टाइगर 1200 करीब 20.25 लाख, ट्रायम्फ टाइगर 900 की कीमत लगभग 14.90 लाख हो सकती है। हालांकि, ये दोनों अनुमानित कीमतें हैं, कंपनी की आधिकारिक कीमत नहीं। वास्तविक कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

मौजूदा टाइगर खरीदें या नए मॉडल का इंतजार करें?
अगर आप अभी ट्रायम्फ टाइगर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो नए मॉडल का इंतजार करना एक विकल्प हो सकता है। खासकर इसलिए क्योंकि नई टाइगर 900 और टाइगर 1200 में इंजन, चेसिस, सस्पेंशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कनेक्टिविटी से जुड़े अपडेट मिलने वाले हैं।

वहीं, अगर मौजूदा मॉडल पर अच्छा एंड-ऑफ-मॉडल ऑफर मिल रहा है, तो उसकी कीमत और नए मॉडल के लिए इंतजार करने के फायदे की तुलना करना बेहतर रहेगा। फिलहाल ट्रायम्फ ने नई बाइक्स की पूरी जानकारी और कीमत सामने नहीं रखी है। टाइगर 1200 के 27 अक्तूबर और Tiger 900 के 15 दिसंबर 2026 के अनावरण के बाद इन दोनों एडवेंचर बाइक्स की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed