फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Greaves Electric Mobility launches Ampere Reo 80 Electric Scooter in India Know Range Price Features Specs

Ampere Reo 80: एम्पीयर रीओ 80 ईवी लॉन्च, लाइसेंस और आरसी की नहीं है जरूरत, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स

Wed, 09 Apr 2025 01:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 01:22 PM IST
सार

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (GEML) के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ampere (एम्पीयर) ने भारत में नया Ampere Reo 80 (एम्पीयर रीओ 80) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। Ampere Reo 80 को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना चाहते हैं।

विज्ञापन
Greaves Electric Mobility launches Ampere Reo 80 Electric Scooter in India Know Range Price Features Specs
Ampere Reo 80 Electric Scooter - फोटो : Greaves Electric Mobility

विस्तार

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (GEML) के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ampere (एम्पीयर) ने भारत में नया Ampere Reo 80 (एम्पीयर रीओ 80) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। और इसकी डिलीवरी अप्रैल 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि यह लॉन्च उनकी "हर गली इलेक्ट्रिक" वाली सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उनका मकसद है कि हर गली और मोहल्ले तक इलेक्ट्रिक वाहन पहुंचें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Used Cars: भारत के सेकंड हैंड कार बाजार में बदल रहे रुझान, ऑटोमैटिक और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ी मांग
विज्ञापन

किसके लिए है ये स्कूटर?
Ampere Reo 80 को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना चाहते हैं। चाहे स्टूडेंट्स हों, सीनियर सिटिजन हों या घर-परिवार के लिए एक सिंपल और बजट फ्रेंडली विकल्प चाहिए हो, ये स्कूटर हर किसी के बजट के ध्यान में रखता है। यह स्कूटर पहले से मौजूद Reo मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन है। जो कि लो-स्पीड ई-स्कूटर कैटेगरी में आता है और जिसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। 

यह भी पढ़ें - Cab Services: मुंबई बनी सबसे भूलक्कड़ शहर! गोल्ड बिस्किट से लेकर वेडिंग साड़ी तक... सबसे ज्यादा चीजें भूल जाते हैं

Greaves Electric Mobility launches Ampere Reo 80 Electric Scooter in India Know Range Price Features Specs
Ampere Reo 80 Electric Scooter - फोटो : Greaves Electric Mobility
रेंज और फीचर्स
Ampere Reo 80 में कई नए और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कलर LCD डिस्प्ले है जो राइड से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी दिखाता है। इसमें LFP (लिथियम फेरो फॉस्फेट) बैटरी दी गई है जो न सिर्फ लंबी चलती है बल्कि थर्मल सेफ्टी यानी ओवरहीटिंग से भी बचाती है। कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 80 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। 

यह भी पढ़ें - Komaki Ranger: कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक को मिला अपडेट, 250 किमी तक की रेंज का दावा 

राइडिंग को और सुरक्षित और आसान बनाने के लिए इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है। साथ ही इसमें कीलेस स्टार्ट और प्रीमियम की-फॉब जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। सबसे खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए ना लाइसेंस की जरूरत है, ना रजिस्ट्रेशन की।

यह स्कूटर चार ड्यूल-टोन स्पोर्टी कलर ऑप्शन में मिलेगा। जिसमें ब्लैक, रेड, ब्लू और व्हाइट कलर शामिल हैं। इसके एलॉय व्हील्स इसे एक स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देते हैं।

यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा लॉन्च, मिलें नए फीचर्स, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
विज्ञापन

कंपनी की उम्मीदें
ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के कार्यकारी निदेशक और सीईओ के. विजय कुमार का कहना है, "हम 'हर गली इलेक्ट्रिक' के विजन से प्रेरित होकर चल रहे हैं। Reo 80 को लॉन्च करके हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और ज्यादा लोगों के लिए सुलभ और समावेशी बना रहे हैं। अब हर राइडर के पास, चाहे उसका बजट कुछ भी हो, एम्पीयर का एक सेफ, भरोसेमंद और स्मार्ट विकल्प मौजूद है।"

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 जल्द होगी लागू, सीएनजी ऑटो को बंद करने की सिफारिश 

यह भी पढ़ें - 2025 Toyota Urban Cruiser Hyryder: 2025 टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर हुई लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव 

मार्च 2025 में कंपनी की जबरदस्त ग्रोथ
ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मार्च 2025 में बढ़िया ग्रोथ दर्ज की है। Vahan पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने एक महीने में 6,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे, जो कि पिछले महीने की तुलना में 52 प्रतिशत ज्यादा है। 

यह भी पढ़ें - VVIP Cars: भारत में कौन सी गाड़ियां बिना नंबर प्लेट चल सकती हैं, किन वाहनों पर होता है तीर का निशान? 

यह भी पढ़ें - 3 Row Seating Cars: तीन-पंक्ति वाली सबसे किफायती एसयूवी और एमपीवी कारें, कीमत छह लाख रुपये से शुरू 

यह भी पढ़ें - Hyundai Exter Hy-CNG Duo: ह्यूंदै ने एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ का सबसे किफायती वेरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed