फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2023 BMW X1 unofficial bookings starts at select authorised dealerships News in Hindi

BMW X1 2023: नई बीएमडब्ल्यू एक्स1 एसयूवी की अनौपचारिक बुकिंग शुरू, अगले महीने हो रही है लॉन्च

Sat, 17 Dec 2022 03:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 03:17 PM IST
सार

नेक्स्ट-जेन X1 SUV आखिरकार अगले महीने यानी जनवरी 2023 में भारत आएगी। इसकी आधिकारिक डेब्यू से पहले, 2023 BMW X1 के लिए अनौपचारिक बुकिंग चुनिंदा अधिकृत डीलरशिप पर शुरू हो गई है।

विज्ञापन
2023 BMW X1 unofficial bookings starts at select authorised dealerships News in Hindi
BMW X1 2023 - फोटो : BMW

विस्तार

BMW (बीएमडब्ल्यू) ने इस साल की शुरुआत में वैश्विक स्तर पर X1 एसयूवी का न्यू जेनरेशन मॉडल पेश किया। इसमें अपडेटेड डिजाइन, नए फीचर्स और पावरट्रेन के कई ऑप्शंस हैं। अब, नेक्स्ट-जेन X1 SUV आखिरकार अगले महीने यानी जनवरी 2023 में भारत आएगी। इसकी आधिकारिक डेब्यू से पहले, 2023 BMW X1 के लिए अनौपचारिक बुकिंग चुनिंदा अधिकृत डीलरशिप पर शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इंजन और ट्रांसमिशन
ग्लोबली  X1 को पावरट्रेन के कई विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। इसमें 215 बीएचपी 2.0-लीटर पेट्रोल मोटर, 134 बीएचपी 1.5-लीटर पेट्रोल यूनिट, 208 बीएचपी 2.0-लीटर ऑयल-बर्नर और 148 बीएचपी वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन है। इनमें से कुछ इंजन को 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक और AWD भी मिलती है और ये सभी 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती हैं।
विज्ञापन


डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन के मामले में नई जनरेशन X1 पहले के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और मस्कुलर दिखती है। इसमें ऑल-एलईडी हेडलाइट्स, नए मल्टी-स्पोक एलॉय और पीछे की तरफ तेज एलईडी टेल लाइट्स के साथ बीएमडब्ल्यू की सिग्नेचर किडनी ग्रिल का एक बड़ा लुक मिलता है। बिमर होने के नाते, X1 काफी फीचर्स से भरपूर है और इसमें 10.7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत और मुकाबला
नई 2023 BMW X1 की एक्स-शोरूम कीमत 45 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। लॉन्च होने पर, 2023 BMW X1 एसयूवी भारतीय बाजार में Mercedes-Benz GLA (मर्सिडीज-बेंज जीएलए), Audi Q3 (ऑडी क्यू3), Volvo XC40 (वोल्वो एक्ससी40) जैसी कारों को टक्कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed